फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Pre-monsoon winds knock from today, chances of rain from tomorrowPre-monsoon winds knock from today, chances of rain from tomorrow

Karnal News: आज से प्री-मानसूनी हवा की दस्तक, कल से बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Pre-monsoon winds knock from today, chances of rain from tomorrowPre-monsoon winds knock from today, chances of rain from tomorrow
करनाल जिले में 21 से 23 जून के बीच गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। घरौंडा व आसपास के क्षेत्रों में भले ही वीरवार को बूंदाबांदी हुई लेकिन शहरी क्षेत्र में बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान में भी खास बदलाव नहीं आया। मौसम विशेष ने बताया कि शुक्रवार की रात को प्री-मानसूनी हवा के साथ मौसम में बदलाव आ सकता है, इसके बाद तीन दिन तक बूंदाबांदी व गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। जिससे खासकर किसानों को फायदा पहुंचेगा।
इन दिनों किसानों को बारिश की सर्वाधिक आवश्यकता है, क्योंकि धान की रोपाई शुरू हो चुकी है। अधिकतर किसानों को बारिश का इंतजार है। खेत में धान की नर्सरी तैयार हो चुकी है। बुधवार को निसिंग क्षेत्र में भी करीब आधा घंटे तक बारिश हुई थी, जिसके बाद किसानों ने धान रोपाई शुरू कर दी थी। करनाल व आसपास के क्षेत्रों में भी किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। किसानों का मानना है कि यदि बारिश होती है, तो उन्हें धान की रोपाई के लिए अधिक सिंचाई की आवश्यकता नहीं होगी और खेतों की तैयारी भी आसान हो जाएगी। वीरवार को बादलों की आवाजाही तो रही लेकिन बारिश दर्ज नहीं की जा सकी।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में वीरवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बुधवार के समान ही है लेकिन सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 1.2 बढ़कर 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। हवा में नमी की मात्रा 80 प्रतिशत होने के कारण उमस का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून के अंतिम सप्ताह में पहुंच सकता है मानसून
मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि अब प्री-मानसून की हवा हरियाणा में शुक्रवार की रात तक पहुंच सकती है। इसलिए शुक्रवार की रात से कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो सकती है। इसके बाद 21 से 23 जून तक रुक रुक बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती हैं। 23 जून को मध्यम से तेज बारिश भी संभावित है। डॉ. खीचड़ ने बताया कि जून के अंतिम सप्ताह में हरियाणा राज्य में मानसून दस्तक दे सकता है। इस बार मानसून अच्छा दिखाई दे रहा है, जिससे अच्छी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed