फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   practive at home instead of field

अभ्यास के लिए जैवलिन डिस्कस और शॉटपुट खिलाड़ी रीना घर पर ले रही यूट्यूब और बेटे का सहारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
practive at home instead of field
लाकडाउन में खिलाड़ी मैदान की जगह घर पर ही अभ्यास में जुटे हैं। इन्हीं खिलाड़ियों में से एक हैं गांव खेड़ी नरू की बहू रीना रानी, जो की पैरा प्रतियोगिताओं में भाग लेती हैं। रीना घर पर ही अपने बेटे अजय के साथ दो घंटे सुबह और दो घंटे शाम को कड़ा अभ्यास करती हैं। यही नहीं खेल की बारीकियों को जानने के लिए वह यूट्यूब उपलब्ध वीडियो का सहारा ले रही हैं। इस काम में उनके पति भी बखूबी साथ निभा रहे हैं। रीना रानी डिसकस जैवलिन और शॉटपुट में गांव के साथ-साथ जिला और प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी हैं। रीना ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते 20 से 28 फरवरी तक थाईलैंड में आयोजित होने वाली आईडब्ल्यूएएस (इंटरनेशनल व्हील चेयर एंड एम्प्यूटी स्पोटर्स) प्रतियोगिता अब दिसंबर 2020 में आयोजित होने की उम्मीद है, जिसकी तैयारी वह इन दिनों घर पर ही कर रही है।
विज्ञापन

अब तक नेशनल में जीत चुकी हैं 10 मॉडल
रीना रानी ने बताया कि पति रणबीर सिंह का साथ मिला तो उनके सपनों को पंख लगे। चार सालों में ही डिस्कश और जैवलिन थ्रो में नेशनल स्तर पर10 मेडल जीत डाले। इनमें 4 गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 ब्रांज मेडल शामिल हैं। यहीं नहीं अक्तूबर 2018 में इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित पैरा एशियन प्रतियोगिता में भी भाग लिया लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और उन्हें वहां पर चौथी पोजीशन से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

खेल के लिए नौ साल तक लड़ी जंग
रीना ने गवर्नमेंट कॉलेज से बीए तक की पढ़ाई की है। 2002 में शादी के बंधन में बंधी एक हाथ से दिव्यांग होने से 2006 में आंगनबाड़ी में नौकरी मिली। पुराने ख्यालात होने के कारण और खेल के प्रति अपने जुनून को जगजाहिर करने के लिये उन्हें 9 साल लग गए। पहली बार स्टेडियम का रुख किया तो परिजनों ने कहा कि खेल वेल जाने दो चूल्हा चौका करो, लेकिन रीना के मन में तो खेल ही रचा बसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत के व्हील डिस्कश थ्रो खिलाड़ी को देख जागे अरमान
रीना ने 2015 से डिस्कश, जैवलिन और शॉटपुट में भाग लेना शुरू किया। उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने सोनीपत के व्हील चेयर डिस्कश थ्रो खिलाड़ी नरेश के बारे में अखबार में पढ़ा। नेट पर काफी सर्च किया और उन्हें देख कर ही डिस्कश, जैवलिन और शॉटपुट खेलना शुरू किया। उन्होंने कहा कि जब व्हील चेयर पर खिलाड़ी इतना बेहतर खेल सकता है तो फिर वह क्यों नहीं। बस फिर क्या था रीना ने पति को अपनी मन की इच्छा बताई और सहमति मिलने पर निकल पड़ी अपने पथ पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed