{"_id":"694468ef74d8ee06ec06ebcf","slug":"power-cuts-lasting-three-to-four-hours-karnal-news-c-18-knl1018-804414-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तीन से चार घंटे लग रहे बिजली के कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तीन से चार घंटे लग रहे बिजली के कट
Fri, 19 Dec 2025 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सर्दी का माैसम शुरू होते ही बिजली निगम की ओर से लाइनों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। इस कारण से रोजाना तीन से चार घंटे के बिजली कट लग रहें है। वीरवार को करीब आधे शहर की बिजली इसी कारण से बाधित रही। इस दाैरान दुकानदारों, प्रिंटिंग प्रेस, फोटोस्टेट व हैवी मशीनरी इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों को परेशानी रही। बिजली कटों का असर शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिला।
वहीं बिजली उपभोक्ताओं में वजीर चंद काॅलोनी निवासी तरसेम, वजीर सिंह, विजय, श्यामलाल, मुकेश, राजेश व ब्रिजेश और शहर के दुकानदारों का कहना है कि बिजली लाइनों सुधार के बाद भी बिजली निगम निर्बाध बिजली आपूर्ति देने में फेल साबित हो रहा है। हालांकि निगम की ओर से लाइनों के कायाकल्प के लिए शेड्यूल बनाकर काम किया जा रहा है। बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत है कि मौसम सामान्य होने पर भी शहर में रोजाना तीन से चार घंटे के बिजली कट लग रहे हैं।
बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए निगम में बिजली सुविधा केंद्र बनाया गया है जो 24 घंटे खुला रहता है। यदि किसी भी उपभोक्ता को बिजली से संबंधित शिकायत है तो वह 1912 व संबंधित सब डिवीजनों के एसडीओ को फोन कर सकता है। वहीं निगम की ओर से लाइनों की मरम्मत का शेड्यूल भी जारी किया गया है। शहर में रोजाना लगने वाले बिजली कट बारे निगम की ओर से पूर्व सूचना भी दी जाती है।
विज्ञापन
- नसीब सिंह, अधीक्षण अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम