फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   power cut, karnal power cut, electric suply disturb, karnal

आधे शहर की बिजली काटी, लोग परेशान

Fri, 15 Jul 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Fri, 15 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
power cut, karnal power cut, electric suply disturb, karnal
ट्रांसफार्मर। - फोटो : file photo

करनाल शहर के बिजली ट्रांसमिशन में सुधार लाने के लिए हरियाणा विद्युत निगम लिमिटेड की ओर से वीरवार को कुंजपुरा रोड स्थित 132 केवी सब स्टेशन में दो हाई पावर ट्रांसफार्मरों को इंस्टॉल किया गया। इसकी वजह से आधे शहर में करीब 24 घंटे तक बिजली कट लगाया गया। हालांकि निगम द्वारा इस बिजली कट की सूचना एक दिन पहले ही उपभोक्ताओं को दे दी गई थी, लेकिन 24 घंटे के बिजली कट ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी। हालांकि बिजली निगम द्वारा अन्य फीडरों से प्रभावित एरिया को जोड़कर बिजली आपूर्ति देने का प्रयास किया गया, लेकिन फिर भी अधूरी व्यवस्थाओं के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


एचवीपीएन द्वारा 32 वर्ष पुराने 25 एमवी के ट्रांसफार्मर को बदलकर उसकी जगह पर 40/50 एमवीए 132/33 केवी के ट्रांसफार्मर इंस्टाल किए गए हैं। इससे अब सेक्टर-13, मुगल कैनाल, चार चमन, कुुंजपुरा रोड, माडल टाउन, रेलवे रोड, सदर बाजार, रमेश नगर, गांधी चौक, सेक्टर-6,7, कर्ण विहार, विकास कॉलोनी, फूसगढ़ सहित शहर के अन्य क्षेत्र के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर बदलने के लिए 24 घंटे के लिए काटी सप्लाई
बिजली निगम द्वारा ट्रांसफार्मरों की इंस्टालेशन के लिए वीरवार को सुबह छह बजे से ही आधे शहर की बिजली काट दी थी। इससे पूरा दिन सेक्टर-13, मुगल कैनाल, चार चमन, कुुंजपुरा रोड, माडल टाउन, रेलवे रोड, सदर बाजार, रमेश नगर, गांधी चौक, सेक्टर-6,7 , कर्ण विहार, विकास कॉलोनी, फूसगढ आदि क्षेत्रों में लोग बिजली के आने का इंतजार करते रहे। लोगों को पूरी रात अंधेरे में बितानी पड़ी। इस बिजली कट का असर संबंधित क्षेत्रों की वाणिज्यिक इकाइयों पर भी पड़ा। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला उपायुक्त ने किया पावर हाउस का निरीक्षण
जिला उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ ने बिजली की कटौती होने पर 132 केवी सब स्टेशन का दौरा कर ट्रांसफार्मर इंस्टालेशन कार्य का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को कम से कम समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बारिश के मौसम में बिजली कटौती की समस्या से होने वाली परेशानी को देखते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए। निगम मेयर रेनू बाल गुप्ता ने निगम की इस विकासवादी सोच की सराहना करते हुए परफेक्शन पर ध्यान देने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed