फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Post office chief arrested after four years of FIR

Karnal News: एफआईआर के चार साल बाद गिरफ्तार हुआ डाक शाखा प्रमुख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
Post office chief arrested after four years of FIR
- इंद्री क्षेत्र के हिनौरी शाखा डाक खाने से किया था 16 लाख रुपये का गबन
विज्ञापन

- 2019 में आरोपी के खिलाफ इंद्री थाने में दर्ज कराया गया था केस
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पहले तो एफआईआर दर्ज कराने में 10 महीने लग गए। एफआईआर दर्ज हो गई तो आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को चार साल लग गए। मामला 2018 में विभागीय जांच के दौरान सामने आए इंद्री क्षेत्र के हिनौरी गांव स्थित शाखा डाकघर का है, जहां के डाकपाल मनोज कुमार पर लोगों की मेहनत की कमाई का करीब 16 लाख रुपये गबन करने का आरोप है। इस मामले में करनाल पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जिसे दो दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले को उजागर कर रिपोर्ट लिखवाने वाले एएसपी राकेश कुमार को भी 14 जून को सुबह 10 बजे आर्थिक अपराध शाखा में बयान आदि के लिए बुलाया गया है।
बताते हैं कि अगस्त 2018 में डाक विभाग में उपमंडलीय निरीक्षक के तौर पर तैनात राकेश कुमार ने इंद्री हलके की हिनौरी शाखा का निरीक्षण किया था। जिसमें कई पास बुकों में प्रविष्ठि नदारद मिली थी। शक होने पर डाक खाने की सभी योजनाओं की पासबुकों को खंगाला गया तो उसमें ये गबन सामने आया था। जिसके बाद उप मंडल निरीक्षक ने 2019 में मामले की एफआईआर दर्ज करा दी। जांच रिपोर्ट भी सौंप दी। पुलिस अधीक्षक करनाल ने इस मामले को आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कुरुक्षेत्र के भगवान नगर पीपली निवासी आरोपी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ डाकखाना उप मंडल निरीक्षक राकेश कुमार ने 16 लाख रुपये गबन करने का मामला इंद्री थाने में दर्ज कराया था। जिसमें कहा गया कि आरोपी मनोज कुमार हिनौरी गांव के डाकखाने में बतौर शाखा प्रमुख कार्यरत था। जिसके कार्यकाल के दौरान सरकारी खजाने का 15 लाख 82 हजार 877 रुपये का गबन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने डाकखाने में सुकन्या समृद्धि योजना के खातों में जमा राशि 6. 95 लाख, बचत खाते के अलावा विभिन्न प्रकार के खातों में जमा राशि 8.87 का गबन किया था। आरोपी ने खातों में राशि जमा कराने आए लोगों से रुपये ले लिए, लेकिन डाकखाने के खाते में जमा नहीं किया। आरोपी के खिलाफ 26 जून 2019 406 व 420 धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया है रकम बरामद करने का प्रयास किया जा रहा।

उस समय के उप मंडल निरीक्षक राकेश कुमार इन दिनों अंबाला डाक विभाग में एएसपी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि एसएसपी (डाक) करनाल ने उन्हें सूचना दी है कि करनाल पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 14 जून सुबह 10 बजे उन्हें भी इसी मामले की जांच में बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed