{"_id":"69b5c479be7b4ff3ca01091c","slug":"pos-machines-at-ration-depots-started-working-after-a-month-karnal-news-c-18-knl1018-864616-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एक महीने के बाद चलीं राशन डिपो की पोओएस मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एक महीने के बाद चलीं राशन डिपो की पोओएस मशीनें
विज्ञापन
करनाल। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के राशन डिपो पर राशन वितरण के लिए इस्तेमाल होने वाली पीओएस यानी पाॅइंट ऑफ सेल मशीनें शनिवार को चली। मुख्यालय की ओर से इनमें सॉफ्टवेयर अपडेट कर दिया गया है।
एक माह के बाद अब जिले के 2.53 लाख राशन कार्ड के 9.69 लाख लाभार्थियों को राशन मिल सकेगा। तकनीकी खराबी और सॉफ्टवेयर अपडेट होने के कारण पिछले लगभग एक महीने से कई राशन डिपो पर पीओएस मशीनें सही तरीके से काम नहीं कर रही थीं। उपभोक्ताओं का डाटा सत्यापित नहीं हो रहा था, जिसके कारण कई जगह राशन वितरण प्रभावित हो गया था।
इससे डिपो होल्डरों और उपभोक्ताओं दोनों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। जिले में कुल 657 राशन डिपो संचालित हो रहे हैं। इन डिपो से करीब 9.69 लाख उपभोक्ताओं को सरकारी राशन वितरित किया जाता है।
विज्ञापन
खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मुकेश कुमार ने कहा कि शनिवार को विभाग के मुख्यालय स्तर से मशीनों में सॉफ्टवेयर अपडेट किया गया, जिसके बाद पीओएस मशीनें सुचारु रूप से चलने लगी हैं। संवाद