फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Portugal sent to get Malaysia's fake visa, 1.5 million cheated

मलेशिया का फर्जी वीजा लगवा भेजा पुर्तगाल, साढ़े 15 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Portugal sent to get Malaysia's fake visa, 1.5 million cheated
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। एक युवक से उसे और उसके भतीजे को विदेश भेजने के नाम पर करीब साढ़े 15 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने शुरुआत में अपनी जरूरत बताकर पैसे उधार लिए थे। इसके बाद युवक को मलेशिया का फर्जी वीजा लगवाकर पुर्तगाल भेज दिया। किसी तरह वह वापस आया, इसके बाद उसके भतीजे को विदेश भेजने के नाम पर और पैसे ठग लिए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में घोघड़ीपुर निवासी संदीप कुमार ने बताया कि सेक्टर-6 निवासी अमितेश का उनकी दुकान पर आना जाना है। आरोपी ने अपनी जरूरत बताते हुए उनसे दो लाख रुपये उधार ले लिए। इसके बाद कुछ दिनों बाद उसने पांच देशों में टूरिस्ट वीजा पर घुमाने के नाम पर एक लाख रुपये और ले लिए। कागज लेकर कुछ दिन बाद आरोपी ने नवंबर 2019 में मलेशिया का फर्जी वीजा लगवाकर दे दिया और कहा कि इस वीजा पर उसे पुर्तगाल में भी घुमाएगा। इसके आधार पर उसे मलेशिया भेज दिया, जहां उसे पुलिस ने पकड़ लिया और जेल भेज दिया।
विज्ञापन

किसी तरह वह वापस आ सका। जब वापस आकर आरोपी से उन्होंने बात की तो उसने कहा कि वह उसके भतीजे जतिन को स्टडी वीजा पर कनाडा भेज देगा। इसके लिए 16 लाख रुपये देने होंगे। करीब 13 लाख रुपये व कागजात ले दिए। लेकिन अभी तक कनाडा नहीं भेजा और न ही पैसे वापस दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed