फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Portal stalled... Angry farmers blocked the road due to non-issuance of gate pass

Karnal News: पोर्टल ठप... गेटपास न कटने से नाराज किसानों ने लगाया जाम

Tue, 14 Apr 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 14 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Portal stalled... Angry farmers blocked the road due to non-issuance of gate pass
इंद्री अनाज मंडी के बाहर लगे जाम के बाद किसानों से बात करते पुलिसकर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। मंडी में बायोमीट्रिक प्रणाली के सही काम नहीं करने और अन्य परेशानियों से आक्रोशित किसान सोमवार को सड़क पर उतर आए। सोमवार सुबह किसान गेहूं की फसल लेकर मंडी में पहुंचे लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण पोर्टल बंद हो गया और गेटपास नहीं कटे। कुछ ही समय में मंडी के बाहर गेहूं से लदी सैकड़ों ट्राॅलियों की कतार लग गई। पोर्टल के बंद होने से नाराज किसानों ने गेहूं से लदी ट्रैक्टर ट्राॅलियों को सड़क के बीचोबीच खड़ा कर दोनों ओर जाम लगा दिया।
करनाल यमुनानगर स्टेट हाईवे पर इंद्री अनाज मंडी के सामने जाम के कारण जीटी रोड पर वाहनों का ठहराव 2-3 किलोमीटर लंबा हो गया। स्कूल बसें बच्चों को लेकर जाम में फंसी रहीं। लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर इंद्री पुलिस थाना अध्यक्ष विपिन कुमार पुलिस टीम के साथ जाम खुलवाने के लिए पहुंचे। पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्जन शुरू किया। काफी समय बाद ट्रैफिक सामान्य हो पाया।
विज्ञापन


किसानों की पीड़ा
- किसान रामकुमार ने कहा कि ओलावृष्टि ने उनकी फसल 40 प्रतिशत तक बर्बाद कर दी। ऊपर से यह बायोमीट्रिक सिस्टम सर्वर डाउन होने से धूप में सड़क पर सड़ना पड़ रहा है। सरकार ने नया नियम तो थोप दिया लेकिन सुविधा का इंतजाम नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- किसान सुनील कांबोज बोले कि वह सुबह से ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर कतार में लगे हैं। तीन घंटे बाद मंडी गेट पर पहुंचे तो पोर्टल बंद हो गया। पोर्टल कब शुरू होगा, इस बारे अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे।


नेता बोले
- मुख्यमंत्री किसान हितैषी होने की बात करते हैं। वह सच में किसानों के हिमायती हैं तो तुरंत किसानों की समस्याओं की सुध लें- राहुल कलसौरा, किसान नेता
- अगर किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो मंडी के बाहर बड़ा प्रदर्शन करेंगे। धरना दिया जाएगा।- रामपाल चहल, हल्काध्यक्ष भाकियू, इंद्री
मार्केट कमेटी के अधिकारी बोले
- पोर्टल में कुछ संशोधन किया गया है। तकनीकी खराबी के कारण सर्वर बार-बार डाउन हो रहा है। उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया गया है। - अजीत सिंह, सचिव, मार्केट कमेटी, इंद्री

- सरकार के नये नियम किसानों के हित के लिए बनाए गए हैं। सोमवार को काफी संख्या में किसान अपनी फसल लेकर मंडी पहुंच गए। पोर्टल में आई तकनीकी खराबी के कारण किसानों को परेशानी झेलनी पड़ी। समस्या को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा- महिंद्र पंजोखरा, चेयरमैन, मार्केट कमेटी, इंद्री

--------------------------------------
बल्ला,सालवन, मुनक में पोर्टल बंद होने पर किसानों ने लगाया जाम
बल्ला, सालवन, मूनक अनाज मंडी में गेहूं खरीद के लिए ई खरीद पोर्टल बंद होने पर किसानों ने असंध -कोहड मार्ग पर जाम लगा दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार पोर्टल और बायोमीट्रिक सिस्टम के नाम पर किसानों को परेशान कर रही है।

इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव सुरजीत संधू ने कहा कि कभी बायोमीट्रिक काम नहीं करती कभी सर्वर डाउन हो जाता है। किसान परेशान हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंडियों का दौरा कर रहे हैं। जल्दी ही करनाल मंडी पहुंच कर समस्या सुनेंगे।
---------------------------
गेहूं खरीद के नए नियम वापस ले सरकार वर्ना होगा आंदोलन : पन्नू
संयुक्त जन मोर्चा की मासिक बैठक सोमवार को गुरुद्वारा डेहरा साहिब में हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। किसान नेता जसवंत पन्नू ने सभी को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार की ओर से गेहूं खरीद के लिए लागू किए गए नए नियमों के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि गेहूं खरीद को लेकर जो नियम बनाए गए है उनको जल्द से जल्द वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने किसानों की मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया तो किसान आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर होंगे। सुरेंद्र शर्मा, सतबीर भूरा, मनजीत सिंह, जसविंदर सिंह, गुरदयाल सिंह, बूटा सिंह, कुलदीप सिंह, जसपाल सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed