{"_id":"6872d2dc8a47bb94870ec0b4","slug":"poojas-body-was-found-in-the-canal-in-bahadurgarh-karnal-news-c-18-knl1008-689975-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बहादुरगढ़ में नहर से मिला पूजा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बहादुरगढ़ में नहर से मिला पूजा का शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर के सेक्टर आठ निवासी पूजा चानना (37) का शव शनिवार को बहादुरगढ़ के रोहद गांव के नजदीक एनसीआर नहर से अर्धनग्न हालत में मिला है। सूचना मिलने पर परिजनों ने वहां जाकर शिनाख्त की।
सेक्टर-32 थाना पुलिस से जांच अधिकारी ने परिजनों के साथ जाकर बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पूजा नौ जुलाई की सुबह टहलने के लिए निकली थी, इसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। सेक्टर-32 थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें बहादुरगढ़ से सूचना मिली थी कि शनिवार को नहर से किसी महिला का शव मिला है। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। पुलिस जांच अधिकारी के साथ महिला के पति दीपक वहां पहुंचे और उन्होंने पूजा के शव की शिनाख्त की। मृतका का पति दीपक पेशे से डॉक्टर है।
नौ जुलाई को पूजा के पति सेक्टर आठ निवासी दीपक ने सेक्टर-32 थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि वह किसी काम से बाइक लेकर बाहर गया था। उसकी पत्नी पूजा परिवार के सदस्यों को घबराहट होने की बात कहकर बाहर टहलने चली गई। जब वह बाइक पर घर की तरफ आ रहा था तो उसे सड़क पर उसकी पत्नी टहलते हुए मिली। उसने पूजा को बाइक पर बैठने को कहा लेकिन उसने पैदल आने की बात कही, इसके बाद वह घर आ गया, लेकिन जब काफी देर तक वह वापस नहीं पहुंची तो उसकी तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पूजा एक ई-रिक्शा में बैठकर जा रही थी। परिजनों ने ई-रिक्शा चालक से मिलकर पूछा तो उसने बताया था कि वह पश्चिमी यमुना नहर के नजदीक पार्क के पास उतरी थी।