{"_id":"19a45549bc40bf303ca112db09762b6c","slug":"politics-pick-up-for-chairman-post-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरमाने लगी चेयरमैनी की सियासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरमाने लगी चेयरमैनी की सियासत
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Wed, 10 Feb 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को वार्ड नंबर चार की पार्षद डॉ. रीना देवी व उनके पति जयभगवान नीलोखेड़ी पॉलीटेक्निक में हेलीपेड पर सीएम मनोहर लाल से मिले। सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई बातचीत के दौरान ओएसडी अमरेंद्र सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष व नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, इंद्री से मंत्री कर्णदेव कांबोज, सीपीएस बख्शीश सिंह व घरौंडा से विधायक व चेयरमैन हरविंद्र कल्याण भी मौजूद रहे। हालांकि, सीएम ने अपनी तरफ से चेयरमैन पद को लेकर कोई शब्द नहीं कहे। बावजूद इसके पार्षद डॉ. रीना का आत्मविश्वास बढ़ गया है और राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं गर्माने लगी है।
बता दें कि चुनाव परिणाम आने के बाद से ही जिला परिषद के चेयरमैन पद को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। एक तरफ इनेलो की वार्ड नंबर 16 से पार्षद कमलेश सांगवान शुरू से ही ताल ठोक रही हैं।
उनके लिए पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान लॉबिंग कर रहे हैं। इनेलो भाजपा विरोधी लोगों के साथ हाथ मिलाने की कोशिश में हैं। वहीं, भाजपा नेताओं ने पहली बार सोमवार को सीएम मनोहर लाल के साथ वार्ड चार की पार्षद डॉ. रीना देवी का नाम आगे किया है। सीएम के मुकालात पार्षद व उनके पति की हुई है। करीब दो मिनट की मुलाकात के बाद भाजपा की तरफ से डॉ. रीना देवी को आगे बढ़ाने के संकेत हैं। हालांकि, बाला देवी और उषा देवी के नाम के लिए भी जोड़-तोड़ किए जा रहे हैं। बता दें कि इस बार 14 महिलाएं चुनाव जीतकर पार्षद चुनी गई हैं और चेयरमैन पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित हैं। इनमें से सामान्य वर्ग की दस महिलाएं हैं और अन्य अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग से हैं। इस बारे में डॉ. रीना देवी का कहना है कि हम पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। पार्टी जो भी फैसला करेगी, हम उसका सम्मान करेंगे। हमारी सोच और निष्ठा भाजपा के साथ है। उधर, भाजपा के जिलाध्यक्ष भगवानदास कबीरपंथी का कहना है कि शपथ ग्रहण के बाद चेयरमैन और वाइस चेयरमैन दोनों भाजपा की सोच वाले ही बनेंगे।
विज्ञापन
वाइस चेयरमैन के लिए भी जोड़-तोड़
जिला परिषद चेयरमैन के अलावा अब वाइस चेयरमैन के लिए भी लॉबिंग शुरू हो गई है। कई आजाद प्रत्याशी भाजपा में आने की तैयारी में हैं, लेकिन सभी की डिमांड वाइस चेयरमैन पद है। ऐसे में नेताओं के लिए समस्या पैदा हो गई है कि आखिर किसको यह पद सौंपा जाए। भाजपा के सूत्रों का कहना है कि वाइस चेयरमैन पद पर पुरुष बैठेगा, इसके लिए जातिगत समीकरणों का भी ध्यान रखा जाएगा। बता दें कि सेक्टर 32 ग्राउंड में प्रदेशभर के जिला परिषद सदस्यों और ब्लाक समिति सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा। इसके बाद नोटिफिकेशन और बाद में चेयरमैन पद को लेकर चुनाव।
एक साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं आजाद प्रत्याशी
नई राजनीतिक उलटफेर के चलते कई आजाद प्रत्याशी भाजपा के झंडे के तले आ सकते हैं। यह धमाका शपथ ग्रहण समारोह के दिन भी हो सकती है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का दावा है कि कुल 25 में से 17 पार्षद पार्टी के साथ हैं, चेयरमैन पद को लेकर कोई असमंजस्य नहीं है। भाजपा की तरफ से आजाद प्रत्याशियों को सरकार में काम कराने के आश्वासन दिए जा रहे हैं। भाजपा नेताओं का दावा है कि अन्य पार्टियों के पार्षद भी उनके संपर्क में है और जल्द ही इस बारे में फैसला लिया जाएगा।
इनलो डाल रही डोरे, चौटाला को कराया स्थिति से अवगत
बता दें कि कुल 25 में से छह पार्षद इनेलो पार्टी से समर्थित हैं। पार्टी भी हर हाल में सीएम सिटी में चेयरमैन पद चाहती है। सूत्रों का कहना है कि हाल में ही पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान पेरोल पर जेल से बाहर आए पार्टी के सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला से मिले हैं और पूरी स्थिति से अवगत कराया है। बताया जाता है कि पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने भी पार्टी की मजबूती के लिए हर हाल में चेयरमैन पद जीतने के लिए कहा है। ऐसे में इनेलो नेता लगातार आजाद व भाजपा के विरोधी पार्टियों के पार्षदों से संपर्क साध रहे हैं।