फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   political

कांग्रेस के मंच से परिवारवाद के नारे लगते हैं भारत माता के नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
political
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पक्ष में प्रचार करने और नामांकन भरवाने आए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि यहां पर वंशवाद, परिवार और जातिवाद हावी था। नौजवानों, किसानों का हक मारा जाता था। एक समय ऐसा भी आया था जब कोई हरियाणा में निवेश करने को तैयार नहीं था, क्योंकि उन्हें मालूम था कि निवेश से पहले उनको क्या कीमत अदा करनी है और निवेश के बाद उनके साथ क्या होने वाला है। सेक्टर-12 में मंगलवार को सीएम योगी आदित्य नाथ और मनोहर लाल ने पहले जनसभा को संबोधित किया, इसके बाद नामांकन भरा। योगी ने किया कि कांग्रेस के मंच से भारत माता के जयकारे नहीं लगते। हम सब यहां भारत माता की जय बोले रहे हैं। कांग्रेस के मंचों से ऐसे नारे लगते हैं क्या। नहीं लगते। वहां पर एक परिवार के नारे लगते हैं। वे उस परिवार के नारे तो लगाएंगे, पर कभी भारत माता की जय नहीं कहेंगे। एक कहानी बताकर बोले - महर्षि अरविंद से लोगों ने पूछा कि इस युग का सबसे बड़ा पुण्य और सबसे बड़ा पाप क्या है। जवाब में महर्षि ने कहा था इस युग का सबसे बड़ा पुण्य देश के प्रति समर्पण का भाव और पाप देश के लिये गद्दारी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि सहजता, सरलता, ईमानदारी और कर्मठता के साथ कैसे प्रदेश को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। इसकी प्रतिमूर्ति मनोहर लाल हैं। जब उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्तियां करनी थीं तो अपनी टीम को हरियाणा भेजा था कि हरियाणा में कैसे भर्तियां हो रही हैं यह जानने के लिए। इन सब से ऊपर उठकर मनोहर लाल ने प्रत्येक नागरिक को हरियाणा की शक्ति, भक्ति और सांस्कृतिक पहचान दिलाई है। जब भी युद्ध होता था तो हरियाणा का जवान बलिदान के लिये सबसे आगे मिलता है। देश की सीमा की रक्षा करने वालों में हरियाणा के युवा सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में एक समान विचारधारा की सरकार बेहतरीन कार्य कर सकती है। करनाल से मनोहर सहित प्रदेश में भाजपा की सरकार लाएं। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हमने हरियाणा में राजनैतिक संस्कृति को बदला है। पिछली सरकारें सत्ता का खेल खेलती थी। मित्रों आज सत्ता के खेल तो उनके बस के नहीं रहे, वो आज सट्टे का खेल खेल रहे हैं। सत्ता हो सट्टा हो उनको कुछ भी साथ देने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed