फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   political

योगी बोले, स्वयं को मनोहर समझ इस बाद दोगुने वोटों से जिताए करनाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
political
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मंगलवार को करनाल में सीएम मनोहर लाल के पक्ष में चुनाव प्रचार का शंखनाद किया। जनसभा को संबोधित करने से पहले शंखनाद किया गया। नामांकन से पहले योगी ने मनो की जमकर तारीफ की और आह्वान किया कि वे दोबारा से मनोहर लाल को पिछली बार के मुकाबले दो गुणा मतों से जिताने का काम करें। योगी ने कहा कि मनो सरकार की नीतियां इतनी अच्छी हैं कि खुद यूपी सरकार ने यहां की तर्ज पर नौकरियों में पारदर्शिता की नीतियों को अपनाया है। करनाल के लोगों को बधाई देकर कहा कि जिस प्रकार उन्होंने अच्छे विधायक को चुना है, उसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। एक बार फिर से अपनी सूझबूझ का परिचय दें और दोबारा से प्रदेश को सीएम देने का काम करें। इस दौरान हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने हाथ खड़े करके आश्वासन दिया कि वे सीएम के साथ हैं। बता दें कि पिछली बार मनोहर लाल 63 हजार वोटों से जीते थे।
विज्ञापन

इससे पहले, मनोहर लाल ने हरियाणा के चुनाव प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर व प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला समेत प्रदेश के कई मंत्रियों की उपस्थिति में मंगलवार को सीएम मनोहर लाल ने करनाल विधानसभा से नामांकन दाखिल किया। मनोहर लाल ने एसडीएम करनाल नरेंद्र मलिक को अपना नामांकन सौंपा। इस दौरान उन्होंने संविधान के प्रति शपथ भी ली। इस मौके पर सांसद रतनलाल कटारिया, सांसद संजय भाटिया, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

करनाल का हर व्यक्ति खुद को मनोहर समझे
योगी ने कहा कि करनाल वासियों का दायित्व बनता है कि वे मनोहर लाल को कहे कि आदरणीय मुख्यमंत्री, यहां का हर बच्चा, महिला और बुजुर्ग सहित एक-एक नागरिक मनोहर लाल बनकर काम करेगा और आप प्रदेश की 89 सीटों के लिए काम करिए। करनाल वासी इस सीट को पिछली बार से दोगुनी वोटों से जीता कर भेजेंगे। जब भी मनोहर लाल का नाम आता है तो करनाल का साथ होता है। करनाल एक सिंबल बन गया है। इस दौरान करनाल जिले की पांचों विधानसभाओं के भाजपा उम्मीदवारों करनाल से मनोहर लाल, इंद्री से रामकुमार कश्यप, असंध से बख्शीश सिंह, घरौंडा से हरविंद्र कल्याण व नीलोखेड़ी से भगवानदास कबीरपंथी को मंच पर लाया गया और जनता से आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेटिंग वालों ने भाषण के बीच लगाए नारे
सीएम मनोहर लाल जब अपने भाषण दे रहे थे तो काफी संख्या में पहुंचे डी-ग्रुप भर्ती में शामिल पात्रों ने नारे लगाने शुरू कर दिया। साथ ही अपना होर्डिंग भी लहराया। उनकी तरफ हाथ का इशारा कर मनोहर लाल ने कहा कि 4500 पदों की वेटिंग संज्ञान में है। जल्द ही इसको हल किया जाएगा। आश्वासन के बाद हल्ला करने वाले शांत बैठ गये।
कार्यक्रम में ऐसा भी हुआ.....
- जोगी समाज के लोग बीन, ढोल बजाते पहुंचे।
- यमुनानगर, करनाल के लगभग प्रत्याशी पहुंचे थे।
- मंच पर सीएम के पहुंचने और भाषण के समय बारिश आई।
- महिलाएं भी रैली में सुबह से ही पहुंची हुई थी।
- नीलोखेड़ी व करनाल के प्रत्याशियों ने लघु सचिवालय में नामांकन भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed