{"_id":"5d3a21768ebc3e6cf47098c3","slug":"polish-karnal-news-knl11324160","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर खराब और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों पर पुलिस करेगी रेडियम पेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर खराब और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों पर पुलिस करेगी रेडियम पेंट
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर खड़े खराब, कंडम और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से दोबारा हादसा न हो, इसको लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। अब ऐसे वाहनों को रास्ते से हटाने से पहले उसके आगे और पीछे रेडियम पेंट का स्प्रे किया जाएगा। ताकि रात में वाहन दोबारा हादसे का कारण न बनें। करनाल, पानीपत और कैथल जिले में खासतौर पर मुहिम चलाकर ऐसे ब्लाइंड वाहनों पर रेडियम पेंट किया जाएगा।
करनाल रेंज के आईजी योगेंद्र नेहरा ने बताया कि सड़कों पर खड़ी ब्लाइंड गाड़ियां हादसों की बड़ी वजह बन रही हैं। रोड पर चलने वाली हर जान सुरक्षित रहे, इसलिए पुलिस की ओर से यह पहल की गई है। बता दें कि अमर उजाला की ओर से नेशनल हाईवे की खामियों को लगातार उजागर किया जा रहा है। वीरवार के अंक में बसताड़ा टोल प्लाजा से लेकर कुरुक्षेत्र सीमा तक 45 किलोमीटर के रास्ते में खड़े वाहनों के हालात की भी ग्राउंड रिपोर्ट पेश की गई।
ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी में रखी जाएंगी स्प्रे मशीन
ब्लाइंड वाहनों पर रेडियम पेंट करने के लिए विशेष प्लानिंग की गई है। इसके तहत सभी जिलों के ट्रैफिक पुलिस के पेट्रोलिंग वाहनों में मशीन रखी जाएगी। जहां भी पुलिस को खराब वाहन खड़ा दिखाई देगा और उस पर रिफ्लेक्टर टेप या इंडिकेटर नहीं है, तो टीम रेडियम पेंट का स्प्रे करेगी।
विज्ञापन
पत्र पर लिखे हैं निर्देश : ब्रेक डाउन होने पर पुलिस करे मदद
इधर, हाईवे एंड ट्रैफिक आईजी डॉ. राजश्री सिंह ने सभी जिलों के ट्रैफिक एसएचओ को निर्देश दिए हैं कि ब्रेक डाउन होने की स्थिति में किसी वाहन को रास्ते से हटाने के लिए रिकवरी वाहन का इंतजार न करें। बल्कि तुरंत ट्रैफिक पोल लगाकर उसे रास्ते से हटाकर रूट क्लीयर करें। उन्होंने बताया कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की जांच के लिए नए एल्कोहल सेंसर भी मंगवाए जा रहे हैं, अभी 450 सेंसरों से जांच की जा रही है।