फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Policemen beat head constable, injured

Karnal News: पुलिसकर्मियों ने हेड कांस्टेबल को पीटा, घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
Policemen beat head constable, injured
- कार से कुचलने के प्रयास का आरोप, मामला दर्ज
विज्ञापन

- मधुबन अकादमी में हुआ विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा (करनाल)। मधुबन अकादमी में एक हेड कांस्टेबल पर पुलिसकर्मियों ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। आरोप है कि इससे पहले मुख्य आरोपी ने हेड कांस्टेबल को कार से कुचलने का भी प्रयास किया। हेड कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से हालत में सुधार न होने पर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी गई है।

मधुबन अकादमी स्थित टाइप-2 कमरे के हाउस नंबर 133 में रहने वाले हेड कांस्टेबल विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि एक दिसंबर को वह सुबह 11:30 बजे अपने कमरे से छुट्टी के लिए आवेदन करने जा रहा था। रास्ते में एक तेज रफ्तार कार आई और उसे कुचलने की कोशिश की गई। इसके बाद उसके पास ओएसआई बॉबी आया और उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। कहने लगा कि तुझे मेरे बिना छुट्टी नहीं मिलेगी। आरोप है कि इसी दौरान ओएसआई बॉबी, सीआईडी अमित, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र व मुंशी अरुण ने उसे पकड़ लिया। बॉबी ने उसके सिर, मुंह व पेट पर लात-घूसे मारकर जान से मारने की काेशिश की। उसने किसी तरह भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed