फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Police will eliminate the source and network of drug smuggling along with drug seizure: DGP

मादक पदार्थ बरामदगी के साथ तस्करी के सोर्स और नेटवर्क को खत्म करेगी पुलिस : डीजीपी

Sun, 09 Nov 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 09 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Police will eliminate the source and network of drug smuggling along with drug seizure: DGP

विज्ञापन

करनाल/मधुबन।
प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लक्ष्य को लेकर डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि पुलिस की प्रतिबद्धता केवल तस्करों को पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क, चाहे वह साइबर माध्यम हो, फंडिंग चैनल हो या जमीनी स्तर पर सक्रिय गैंग, उसे पूरी तरह ध्वस्त करना है। यह उनका कर्तव्य ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति नैतिक दायित्व है। भविष्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही, ढिलाई या गलत कार्रवाई को सख्ती से लिया जाएगा और उसके लिए प्रत्यक्ष जिम्मेदारी तय की जाएगी।

डीजीपी ने शनिवार को मधुबन पुलिस अकादमी में इंचार्जों की पांचवीं द्विमासिक समीक्षा बैठक करने पहुंचे थे। बैठक में उन्होंने सभी यूनिट इंचार्जों को यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक केस को ‘मॉडल केस’ की तरह लें, जहां जांच, जब्ती, फॉलोअप इन्वेस्टिगेशन और सार्वजनिक जागरूकता सभी मोर्चों पर प्रभावी कार्रवाई हो। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो का रूख नशे के खिलाफ बिल्कुल सख्त और निर्णायक है।
विज्ञापन

इसके अलावा बैठक में आने वाले महीनों के लिए कई प्राथमिकताएं तय की गईं। इनमें ड्रग तस्करी के साइबर नेटवर्क और ऑनलाइन लेन-देन पर निगरानी बढ़ाना, राज्य और केंद्र स्तर पर इंटर एजेंसी समन्वय को मजबूत करना, मनी ट्रेल की गहन जांच करना और गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को नशे से बचाने के प्रयास शामिल हैं। इसके साथ ही प्रत्येक यूनिट के कार्य की मासिक समीक्षा और प्रोत्साहन आधारित मूल्यांकन प्रणाली को भी लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




छह साल में 1712 मामलों में हुई 2994 गिरफ्तारी

हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने पिछले दस माह में नशीले पदार्थों से संबंधित 232 केस दर्ज करके 422 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 63 मामले वाणिज्यिक मात्रा के हैं। नशीले पदार्थों में विशेष तौर पर फार्मा ड्रग्स, अफीम, पोपी स्ट्रॉ और चरस जैसे पदार्थ शामिल है। इसके अलावा वर्ष 2020 से अब तक 1712 केस दर्ज हुए है और 2994 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।




27 अंतरराष्ट्रीय और 436 अंतरराज्यीय तस्कर पकड़े
पुलिस ने जनवरी से अक्तूबर 2025 के बीच कुल 436 अंतरराज्यीय तस्करों और 27 अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। अंतरराज्यीय गिरफ्तारियों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली जैसे राज्यों से ज्यादा तस्कर शामिल हैं। जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाइजीरिया के 22 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा इस साल पुलिस अब तक 104 नशा तस्करों की 10.43 करोड़ रुपये की संपति जब्त और फ्रीज कर चुकी है। अक्तूबर तक ब्यूरो 954 जागरूकता कार्यक्रम करके एक लाख 72 हजार 201 नागरिकों को नशा विरोधी मुहिम से जोड़ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed