फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Police team attacked in Sheikhpura Khalsa, uniform torn

शेखपुरा खालसा में पुलिस टीम पर हमला, वर्दी फाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Police team attacked in Sheikhpura Khalsa, uniform torn
करनाल। शेखपुरा खालसा में जाम लगने की सूचना पर सदर थाने की ईआरवी 414 (इमरजेंसी रिस्पांस वैन) रात करीब सवा नौ बजे रवाना हुई लेकिन गांव में पहले से बैठे कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने ईआरवी प्रभारी से मारपीट की। जिससे उसकी वर्दी फट गई। किसी तरह उसने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने शिकायत पर एक नामजद और पांच अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

ईआरवी 414 के इंचार्ज निरंजन सिंह ने सदर थाना प्रभारी को दी शिकायत में कहा कि उन्हें 9:17 बजे सूचना मिली थी कि शेखपुरा खालसा में जाम लगा हुआ है। वह चालक पवन कुमार के साथ ईआरवी लेकर मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि शेखपुरा गांव में पहले से ही एक स्थान पर कई लोग बैठे थे। इस दौरान गांव के मुकेश नाम के व्यक्ति ने उसे ललकारा और गाली गलौज करते हुए मारपीट की। जिससे उसकी वर्दी भी फट गई। इसके बाद चार-पांच लोग और आकर मारपीट करने लगे। किसी तरह उसने वहां से भागकर खुद को बचाया। पुलिस ने शिकायत पर मुकेश व उसके पांच अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed