फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Police take accused producer to Mohali, will recover agreement and phone

Karnal News: आरोपी प्रोड्यूसर को मोहाली लेकर पहुंची पुलिस, एग्रीमेंट और फोन करेगी बरामद

Tue, 04 Nov 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 04 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Police take accused producer to Mohali, will recover agreement and phone
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। अल्फा सिटी में स्थित यूनिसिस इन्फो सॉल्यूशन्स एवं सागा म्यूजिक कंपनी के कार्यालय पर फायरिंग करवाने वाले प्रोड्यूसर फतेह सिंह चहल को सीआईए वन की टीम सोमवार को मोहाली लेकर गई। पुलिस को आरोपी से मोबाइल फोन और एग्रीमेंट बरामद करना है। पुलिस आरोपी से वह एग्रीमेंट बरामद करेगी, जोकि आरोपी प्रोड्यूसर ने आरोपी गैंगस्टर दीपक नांदल के साथ किया है। डीएसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि तीनों शूटर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की पांच टीम शूटर की गिरफ्तारी के लिए पंजाब, राजस्थान सहित हरियाणा के आठ जिलों में दबिश दे रही है।
29 अक्टूबर की सुबह 4:30 बजे अल्फा सिटी में स्थित कंपनी के कार्यालय पर चार बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने 53 राउंड फायरिंग की थी। मामले में शनिवार को करनाल पुलिस की सीआईए वन टीम ने मुख्य साजिशकर्ता प्रोड्यूसर फतेह सिंह चहल को मोहाली से गिरफ्तार किया था। इसके अलावा गुरुग्राम एसटीएफ मुख्य शूटर अरुण सोनी को राजस्थान से गिरफ्तार कर चुकी है। जिसे करनाल पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेगी।
विज्ञापन

आरोपी प्रोड्यूसर से पूछताछ में सामने आया था कि उसने गैंगस्टर दीपक नांदल के साथ साढ़े तीन करोड़ में एक वेब सीरीज दारो का एग्रीमेंट किया था। प्रोड्यूसर ने यह वेब सीरीज म्यूजिक कंपनी को बेच दी थी। पेमेंट को लेकर प्रोड्यूसर और कंपनी के बीच विवाद हुआ था। जोकि कोर्ट में भी चल रहा है। इसी को लेकर प्रोड्यूसर फतेह चहल ने ही दीपक नांदल से कंपनी कार्यालय पर गोलियां चलवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed