फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Police Suprintendent told him to leave innocents

पुलिस अधीक्षक से बोले, बेकसूरों को छोड़ो

Fri, 10 Jan 2014 08:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल Updated Fri, 10 Jan 2014 08:39 PM IST
विज्ञापन
Police Suprintendent told him to leave innocents
शिव कॉलोनी निवासी बलवंत की मौत के मामले में आरोपी डिंपल, दलबीर और दिनेश के पक्ष में सैकड़ों लोगों ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद से मुलाकात की।
विज्ञापन


लघु सचिवालय में एसपी से मिलने पहुंचे लोगों ने बताया कि डिंपल, दलबीर और दिनेश को गलत तरीके से फंसाया गया है। उनका कहना है कि बलवंत के जेब से जो सुसाइड नोट मिला था, वह बलवंत ने नहीं बल्कि उसके परिजनों ने लिखा था।
विज्ञापन


बलवंत पढ़ा-लिखा नहीं था तो उसके सुसाइड नोट लिखने का मतलब समझ से परे है। बलवंत ने खुदकुशी की थी, लेकिन परिजनों ने डिंपल, दलबीर और दिनेश को फंसा दिया।

लोगों ने मामले की सही जांच की मांग की। एसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने दो दिन में निष्पक्ष जांच करवाने का भी भरोसा दिया है।

लघु सचिवालय में संतराज, बलकार, जयपाल, सुभाष, उधम, बलविंद्र, भोपाल, चंद्रपाल, ओमप्रकाश, राजू, जगपाल, बलकार व राजा राम ने एसपी को बताया कि बलवंत ने आपसी घरेलू विवाद के चलते 8 जनवरी को खुदकुशी की थी, लेकिन परिजनाें ने डिंपल, दलबीर और दिनेश को फंसाने के लिए उनके नाम का सुसाइट नोट तैयार कर पुलिस को दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियाें के खिलाफ कार्रवाई कर दी। एसपी को मिलने वालों में अमरनाथ, आनंद शर्मा, कृष्ण कुमार, राजपाल, सुभाष चंद, जयपाल सिंह, तेजपाल, मदन, राजकुमार, बलविंद्र, अजमेर, बलवान बिंदर, रामेश्वर, रामफल, जीत सिंह, तेग राज, टेकरा, जय किशन, जिले राम, हवा सिंह, नरेश, बलवान, ईश्वर और अजमेर उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed