फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   police setting, liquor will reach home

शराब की होम डिलीवरी करने के नाम पर ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
police setting, liquor will reach home
लॉकडाउन में शराब की होम डिलीवरी करने के नाम पर 16 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इसमें ठग ने सिटी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति से घर पर अंग्रेजी शराब की छह बोतल भेजने के नाम पर 16 हजार रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए और उससे 11 हजार रुपये और मांगने लगा जब इस व्यक्ति ने रुपये वापस मांगे तो उसे धमकी भी दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शातिर ठग ने फेसबुक पर शराब की होम डिलीवरी करने की एक पोस्ट डाली हुई है। उस पर एक मोबाइल नंबर भी डाला हुआ है। अभी इस मामले की जांच सिटी थाना पुलिस कर रही है। ठगी का शिकार हुए हरजीत सिंह ने बताया कि उसने फेसबुक पर एक पोस्ट देखी थी, जिसमें शराब की होम डिलीवरी के बारे में लिखा हुआ था और एक मोबाइल नंबर भी था। उसने उस मोबाइल नंबर पर फोन किया और छह अंग्रेजी शराब की बोतल का आर्डर किया। शातिर ठग ने 16000 रुपये अपने खाते में डलवा लिया और कहा कि 30 मिनट में आपके घर शराब की छह बोतलें पहुंच जाएगी, लेकिन थोड़ी देर बाद वह बोला कि 11000 रुपये और जमा कराने होंगे। जब उस व्यक्ति ने रुपये देने से मना किया तो शातिर ठग उसे धमकी देने लगा। हरजीत को ना रुपये वापस किए और ना ही शराब की बोतल घर भिजवाई। इसके बाद पीड़ित के कहने पर ही एक अन्य व्यक्ति ने उस नंबर पर फोन किया तो उसे भी शातिर ठग ने होम डिलीवरी करने की बात कही। साथ ही कहा कि उसकी पुलिस के साथ सेटिंग है वह घर पर शराब पहुंचा देगा, लेकिन पहले पेमेंट अकाउंट में डालना होगा। इस बारे में सिटी थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह का कहना है कि मामले की उन्हें सूचना मिली है। इसकी जांच की जा रही है। लोगों से अपील की है कि वह किसी भी प्रकार की सोशल मीडिया पर चलने वाले पोस्ट पर यकीन ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed