फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Police raided five cafes, objectionable material found

Karnal News: पुलिस का पांच कैफे में छापा, आपत्तिजनक सामान मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Police raided five cafes, objectionable material found
- कैफे के अंदर कैबिन बनाकर लगाए गए थे बेड, गलत काम होने की मिली थी सूचना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। कर्ण कैनाल और कुंजपुरा रोड के बीच बनी बिल्डिंगों में चल रहे आठ कैफे में गलत काम की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान कैफे के कैबिनों में पुलिस को आपत्तिजनक वस्तुएं व लड़कियों के सैंडल, चुनियां मिली हैं। हालांकि दबिश की सूचना पर कैबिनों से युवक और युवतियां भाग गए। जो कैफे संचालक मिले पुलिस ने उन्हें तुरंत प्रभाव से अंदर बने छोटे छोटे कैबिनों को हटाने की हिदायत दी। वहीं इन कैफे को बंद करवा दिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने शाम को भी अन्य कैफे में दबिश दी लेकिन सभी बंद मिले।
जांच में सामने आया है कि कैफे के अंदर बनाए गए कैबिन में कॉलेज की छात्र-छात्राएं पहुंचतीं हैं। प्रत्येक से 100 रुपये प्रति घंटा के हिसाब से वसूल किया जाता था। आसपास के गांवों से महिला और पुरुष भी यहां पहुंचते थे। जब अंदर जांच की तो कैबिनों में सोफे लगाकर बेड बनाया गया था। शहर में अलग-अलग जगहों पर इस प्रकार के गलत काम के लिए कैफे खुले हैं लेकिन शनिवार को पुलिस ने एक जगह पर ही दबिश दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि वह जल्द नगर निगम से तालमेल करके पॉलिसी के अनुसार चलने वाले कैफे को ही संचालित होने देंगे जो अवैध रूप से चल रहे होंगे उन्हें बंद करवाया जाएगा। इसके अलावा अगर कोई कैफे में कैबिन बनाएगा तो भवन मालिक और संचालक दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन



कर्ण कैनाल के पास एक बिल्डिंग में आठ कैफे के अंदर छोटे-छोटे कैबिन बनाए गए थे। सूचना मिली थी कि अंदर गलत काम होता है लेकिन मौके पर लड़के-लड़कियां नहीं मिले हैं। सभी कैफे बंद करवा दिए हैं। संचालकों को हिदायत दी है कि वह इन प्राइवेट कैबिनों को हटाएं। केवल खाने-पीने के लिए कैफे खोल सकते हैं। अगर दोबारा अंदर प्राइवेट कैबिन मिले तो संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- श्रीभगवान, थाना प्रभारी, थाना सिविल लाइन करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed