फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Police raid on spa centre, six detained

Karnal News: स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, छह को हिरासत में लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Police raid on spa centre, six detained
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। सेक्टर-9 स्थित अमेरिकन स्पा सेंटर पर पुलिस ने वीरवार को दबिश दी। यहां मालिक सहित चार लड़कियों और दो लड़कों को हिरासत में लिया है। पुलिस को मिल रही शिकायतों के बाद यह दबिश दी गई थी। स्पा सेंटर में चल रही गतिविधियों पर पहले भी सवाल उठते रहे थे, जिसके बाद जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई थी।


हेडक्वार्टर डीएसपी संदीप कुमार ने एक टीम गठित की और खुद भी मौके पर पहुंचे। टीम ने स्पा सेंटर में प्रवेश करते ही पाया कि अंदर अनुचित गतिविधियां चल रही थीं। यहां दो लड़के और चार लड़कियां मिले। पुलिस ने सभी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। डीएसपी संदीप कुमार ने बताया कि दबिश के दौरान स्पा सेंटर का मालिक भी गतिविधियों में शामिल पाया गया। उसे भी काबू कर लिया गया है। इसके अलावा पुलिस को कई प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है, जिसे जांच में शामिल किया जाएगा। सभी पकड़े गए लोगों को सेक्टर-32 थाने में भेजा गया। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि यहां आने वाले लड़के और लड़कियां किन-किन स्थानों से बुलाए जाते थे और इनके पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed