{"_id":"695588bd11c2c04cb40278ab","slug":"police-is-finding-out-the-bike-number-of-the-miscreants-karnal-news-c-18-knl1018-813799-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बदमाशों की बाइक का नंबर पता कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बदमाशों की बाइक का नंबर पता कर रही पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। तरावड़ी के करनाली गेट पर स्थित मुंशीराम सराफ की दुकान में मंगलवार रात को डेढ़ लाख रुपये की लूट करने वाले बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है। तरावड़ी थाना पुलिस शहर में लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक कर रही है। बदमाशाें की बाइक का नंबर पता करने की कोशिश है। तरावड़ी थाना पुलिस ने सराफ साजन कालड़ा की शिकायत पर तीन अज्ञात के खिलाफ लूट की प्राथमिकी दर्ज की है।
मंगलवार रात को 8:15 बजे तरावड़ी के करनाली गेट स्थित मुंशीराम सराफ के मालिक साजन कालड़ा दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश आए। दो नकाबपोश दुकान के अंदर घुस गए। तीसरा बदमाश पास की सोनू मोनू गारमेंट्स की दुकान के पास बाइक लेकर खड़ा रहा। दुकान के अंदर आने वाले बदमाशों ने पिस्टल तानकर उन्हें गोली मारने की धमकी दी। दोनों ने उन्हें दुकान के अंदर रखी सारी नकदी देने की बात कही। दुकानदार साजन कालडा ने गल्ले में रखी डेढ़ लाख रुपये की राशि बदमाशों को दे दी थी।
वारदात दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। सराफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। सूचना के बाद डायल 112 और तरावड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहीं करनाल से सीआईए की टीमें भी मौके पर पहुंची थी। तरावड़ी थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के लिए प्रयासरत है।