फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Police is examining the records of the criminals whom Sanjeev had caught.

Karnal News: संजीव ने जिन अपराधियों को पकड़ा था, उनका रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
Police is examining the records of the criminals whom Sanjeev had caught.
एएसआई हत्याकांड में दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, शूटरों की नहीं हो सकी पहचान
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। क्राइम ब्रांच के एएसआई संजीव की हत्या के कारणों का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा सकी है। हालांकि पुलिस उन अपराधियों का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है, जिन्हें पिछले सालों में संजीव ने पकड़ा था। पुलिस को शक है कि इनमें भी कोई ऐसा अपराधी हो सकता है, जो किसी बड़े गैंग से जुड़ा हो।
कुटेल गांव निवासी क्राइम ब्रांच कुरुक्षेत्र के एएसआई संजीव की हत्या हुए दो दिन से अधिक बीत चुके हैं। लेकिन हत्यारे कौन थे, हत्या के पीछे उनका मकसद क्या था, किसने हत्या कराई है, इन सवालों का जवाब पुलिस को तलाशना है। पुलिस ने कुरुक्षेत्र, करनाल सहित हरियाणा के विभिन्न जिलों के साथ-साथ पंजाब, यूपी और दिल्ली में भी अपराधियों को तलाश रही है। कई स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज भी देखे हैं। कुछ स्थानों पर सीसीटीवी में एक बाइक पर दो युवक नजर आए हैं। जिसमें चालक हेलमेट पहना हैं, दूसरा मुंह पर परना बांधा हुआ है लेकिन इनकी शिनाख्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

बाहरी शूटर होने का भी शक है, जिसकी एक वजह ये भी है कि हाल ही में एक इमिग्रेशन सेंटर पर गोलियां चलाने वाले पांच शूटर यूपी के पड़ोसी जिले शामली के निकले थे, जिसमें तीन की गिरफ्तारी भी हुई थी। यदि ऐसा है तो इसके पीछे कोई न कोई बड़ा गैंगस्टर भी हो सकता है। पुलिस अधिकारियों का शीघ्र ही मामले का खुलासा करने का दावा तो है लेकिन अभी तक घटना के पीछे का कारण तो दूर शूटरों की पहचान भी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed