फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Police hands empty in 20 lakh robbery case

20 लाख की लूट मामले में पुलिस के हाथ खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Police hands empty in 20 lakh robbery case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग (करनाल)। करनाल-कैथल रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से मंगलवार को हथियार के बल पर हुई 20 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। सीसीटीवी फुटेज में कैद होने के बाद भी पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच पाई है। हालांकि पुलिस का दावा है कि विभिन्न टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। एएसपी असंध गौरव ने बताया कि सीआईए समेत चार टीमों को मामले की जांच सौंपी है। टीमें आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बैंक कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। जहां से बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हुए हैं, उस रूट से पुलिस की टीम जाकर स्थानीय लोगों और वहां लगे सीसीटीवी की भी जांच कर रही है।

निसिंग के करनाल कैथल रोड पर सांभली मोड़ के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में मंगलवार को करीब चार बजे तीन हथियारबंद बदमाश मास्क पहने चेक भरने के बहाने बैंक में घुसे। फिर गनमैन से पिस्तौल के बल पर बंदूक छीनकर मैनेजर और कैशियर को गन प्वांइट पर ले लिया। जिसके बाद बैंक में मौजूद करीब 8 कर्मचारियों और एक उपभोक्ता को कमरे में बंद कर कैश काउंटर पर रखे 15 लाख व स्ट्रांग रूम में रखे करीब 5 लाख रुपये लेकर बैंक का शीशे वाला दरवाजा तोड़ बाहर निकल गए। बाहर निकलते ही पुलिस की गाड़ी देख बदमाश हवाई फायर करते हुए बाजार के रास्ते से फरार हो गए। हालांकि पुलिस की गाड़ी द्वारा उनका पीछा भी किया गया लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed