{"_id":"6285596aae4c8754821888e6","slug":"police-could-not-bring-terrorist-two-brothers-to-karnal-remand-extended-for-two-days-karnal-news-knl108647974","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी दो भाइयों को करनाल नहीं ला पाई पुलिस, दो दिन बढ़ाया रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी दो भाइयों को करनाल नहीं ला पाई पुलिस, दो दिन बढ़ाया रिमांड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। दो आतंकियों को पुलिस तीन दिन के रिमांड के बाद बुधवार को कोर्ट में पेश नहीं कर पाई। पुलिस ने दो दिन का और रिमांड बढ़वा लिया है। अब इन दोनों आतंकियों को पुलिस 20 मई को कोर्ट में दोबारा पेश करेगी। इन आतंकियों को पुलिस महाराष्ट्र ले गई है, जहां इन्होंने विस्फोटक सामग्री सप्लाई की थी। वहीं फर्जी आरसी बनाने के मामले में पकड़े गए पंजाब के खरड़ निवासी संदीप को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी से पुलिस ने 15 हजार रुपये बरामद किए हैं। जो कि उसने कार बेचकर कमीशन लिया था। इस मामले में पुलिस अंबाला निवासी नितिन शर्मा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वह फिलहाल जेल में है। वहीं पुलिस उत्तर प्रदेश में भी आरोपी पवन की तलाश कर रही है। वह मेरठ का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि इन दोनों एजेंटों ने पवन से ही स्कॉरपियों व ब्रेजा कार आतंकियों को दिलाई थी। स्कॉरपियों कार को पंजाब पुलिस ने पहले ही बरामद किया है। ब्रेजा कार करनाल पुलिस ने बरामद की है।
आतंकी परमिंदर को प्रोडक्शन वारंट पर लेगी पुलिस
फर्जी आरसी बनाने के मामले में पुलिस आतंकी परमिंदर को प्रोडक्शन वारंट पर लेगी। परमिंदर ने ही इन दोनों कारों को खरीदा था और इसे अलग भी कई कारों को खरीदा है। फिलहाल परमिंदर करनाल की जिला जेल में बंद है। पांच मई को यह अपने तीन साथियों के साथ बसताड़ा टोल प्लाजा पर विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़ा गया था।