{"_id":"57622f9b9e6a3b64b962e33c9d08bf2a","slug":"police-checked-on-railway-station-till-2-30-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवानों ने रेलवे स्टेशन पर ढाई घंटे तक की जांच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवानों ने रेलवे स्टेशन पर ढाई घंटे तक की जांच
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
Updated Sun, 17 Jan 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी में हुए विस्फोट के बाद करनाल रेलवे स्टेशन पर भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। शनिवार को रेलवे स्टेशन पर मधुबन से एफएसएल, डॉग स्कवायड सहित अन्य दस्तों ने निरीक्षण किया। साथ ही स्टेशन के चप्पे चप्पे की छानबीन की। स्पेशल टीम ने डीएसपी जितेंद्र गहलावत के नेतृत्व में ट्रेनों के अलावा प्लेटफार्म पर रखा सवारियों के सामान की अढ़ाई घंटे तक चैकिंग की।
शनिवार को रेलवे स्टेशन पर पुलिस स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया। इसमें करीब 60 जवानों ने अढ़ाई घंटे तक स्टेशन पर चैकिंग करते रहे। सुबह दस बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक चेकिंग चली और स्टेशन पर आने वाली सभी रेलगाड़ियों को खंगाला। यात्रियों के बैग और अन्य सामान को भी चेक किय गया। जीआरपी के इंस्पेक्टर इंद्रजीत ने बताया कि स्पेशल टीम ने कर्मचारियों को भी सुरक्षा की दृष्टि से अपडेट किया है। स्टेशन पर भी बार-बार यात्रियों को जागरूक करने के लिए अनाउंस कराया जा रहा है। यात्रियों को चाहिए कि किसी प्रकार की संदिग्ध सामान की सूचना तुरंत पुलिस को दें। स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। बता दें कि शुक्रवार शाम को पानीपत रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को ही विस्फोट हुआ था। इस तरह का विस्फोट करनाल में न हो, इसको लेकर पुलिस ने अलर्ट कर दिया है।
सुरक्षा में है कई जगह चूक
करनाल रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की दृष्टि से काफी कमियां है। यहां पर मुख्य गेट से लेकर चारों तरफ से ऑपन रास्तों पर सुरक्षा नहीं है। इसके अलावा आरपीएफ और जीआरपी के पास स्टाफ भी पूरा नहीं है। यात्रियों और ट्रेनों की संख्या बढ़ती जा रही है और सुरक्षा रखने वाले जवानों की संख्या कम है। ऐसे में मुख्य गेट के अलावा दूसरे गेटों से भी कोई भी स्टेशन के अंदर घुस सकता है। वहीं, कई बार मुख्य गेट पर भी पुलिस यात्रियों की चेकिंग नहीं करती है, ऐसे में किसी भी तरह के हादसे की आशंका बढ़ जाती है।