{"_id":"6313bcce6c88b678374a6fd7","slug":"police-arrested-two-accused-in-student-s-suicide-case-karnal-news-knl1199161102","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के सुसाइड मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा के सुसाइड मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
फॉलोअप
छात्रा की आत्महत्या के मामले में पिता पुत्र गिरफ्तार
- सहपाठी से किताब मांगने के मामूली विवाद में साथी छात्रा ने सहपाठी के साथ की थी मारपीट, तीन के खिलाफ केस दर्ज,
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। गांव सिकंदरपुर की रहने वाली छात्रा निकिता के आत्महत्या के मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक छात्रा सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जिसमें बदरपुर निवासी आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गौरतलब है कि गांव सिंकदरपुर की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा ने शुक्रवार को अपने सहपाठियों की मारपीट से आहत होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जिसके बाद छात्रा की मौत हो गई थी। परिजनों के अनुसार छात्रा 11वीं कक्षा मेडिकल की छात्र थी। शुक्रवार को उसने अपनी एक सहपाठी से किताब मांगी थी। किताब को लेकर अन्य सहपाठियों ने उससे मारपीट की। जिससे आहत होकर छात्रा ने जहर निगल लिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी।
मृतका के चाचा कृष्ण ने बताया कि निकिता ने अपनी सहपाठी छात्रा से हिंदी की किताब मांगी थी, वह छात्रा आर्ट्स की है। जैसे ही किताब देने का पता आरोपी छात्रा को लगा तो उसने निकिता को खूब फटकार लगाई और कहा मेरी बगैर इजाजत स्कूल में कुछ नहीं होता, तो फिर तूने मेरे बिना पूछे किताब कैसे ले ली। इस पर भी आरोपी छात्रा का मन नहीं भरा तो उसने साथी एक छात्र निवासी बदरपुर के साथ स्कूल से जाते समय निकिता से मारपीट की। निकिता के पिता ने जब हिमांशु के पिता को फोनकर शिकायत की तो हिमांशु के पिता चंदाराम ने भी अभद्रता की। निकिता के पिता की शिकायत पर छात्रा तनवी, हिमांशु व उसके पिता चंदाराम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हिमांशु व चंदाराम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी निकिता
-मृतक छात्रा के चाचा के अनुसार निकिता तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। निकिता शुरू से ही पढ़ाई में काफी तेज थी। पढ़ाई में हमेशा बेहतर प्रदर्शन करने वाली निकिता ने दो दिन पूर्व ही ब्याना के राजकीय स्कूल में एडमिशन लिया था। उसे क्या पता था कि केवल किताब मांगने पर उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा।
वर्जन
मामले की जांच है जारी
-मामले में आरोपी लड़के व उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को लेकर मामले की जांच जारी है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
सतपाल सिंह, इंचार्ज, ब्याना चौकी।