फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Police arrested 68 accused in Operation Attack

Karnal News: ऑपरेशन आक्रमण में पुलिस ने पकड़े 68 आरोपी

Tue, 03 Mar 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 03 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Police arrested 68 accused in Operation Attack
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। ऑपरेशन आक्रमण के तहत सोमवार को करनाल पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त 68 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कुल 89 टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों में 289 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की। पुलिस ने कुल 30 प्राथमिकी दर्ज की हैं।

पुलिस प्रवक्ता जितेंद्र ने बताया कि सोमवार को पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से ऑपरेशन आक्रमण चलाया गया। आबकारी अधिनियम के 25 मामलों में 24 आरोपी गिरफ्तार किए गए। 104 बोतल अवैध शराब, 305 बोतल वैध शराब, 750 लीटर लाहन बरामद हुआ। जुआ व सट्टे के दो मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए। 10 हजार 640 रुपये की राशि बरामद की गई। नशा तस्करी में तीन आरोपियों को काबू करके 23 ग्राम स्मैक, 1.50 किलो गांजा फूल-पत्ती बरामद किया गया। इनके अलावा 17 उद्घोषित अपराधी, दो बेल जंपर और 12 गैर-जमानती वारंट जारी होने वाले आरोपी पकड़े गए। चोरी, स्नेचिंग व अन्य आपराधिक मामलों में भी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। लेन ड्राइविंग के 304 चालान किए गए। एसपी नरेंद्र बिजारनियां ने कहा है कि अपराधियों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed