फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Pole and wire fell on truck, accident averted

Karnal News: ट्रक पर गिरा खंभा व तार, हादसा बचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Pole and wire fell on truck, accident averted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। इंद्री रोड पर ट्रक के ऊपर बिजली का खंभा व 11 हजार वोल्टेज का तार गिर गया। ट्रक चालक और हेल्पर ने सतर्कता दिखाते हुए गाड़ी में करंट आने से लोहे के किसी भी पार्ट को नहीं छुआ। इससे दोनों सुरक्षित बाहर निकल गए। इस दौरान बिजली के छह खंभे टूट गए।
रविवार रात एक बजे चालक व हेल्पर ट्रक को इंद्री रोड पर रोककर सोने की तैयारी कर रहे थे। चालक सुखराम ने बताया कि वह जीएसवी माल लेकर चरखी दादरी के मानकावास से इंद्री रोड स्थित प्लांट में माल डालने आए थे। वह अपनी गाड़ी का नंबर लगाकर इंद्री रोड पर सोने के लिए रुके थे कि तीन मिनट बाद ही इस रोड से गुजर रहे 12 टायर के डंपर ने जैक खुलने से डाला ऊपर उठा रखा था। उसने इंद्री रोड पर तारों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

इस कारण से 11 हजार केवी की लाइन व खंभे उनके ट्रक के ऊपर गिर गए। ट्रक से चिंगारी उठती देख वह घबरा गए और दुबक कर ट्रक में ही बैठे रहे। कुछ देर बाद जब लाइन की सप्लाई बंद हुई तो वहां पहले से मौजूद लोगों ने खिड़की खोलकर उन्हें बाहर निकाला। इंद्री स्टेट हाईवे पर 11 हजार वोल्टेज की लाइन व खंभे गिरने से यहां आस-पास मौजूद औद्योगिक संस्थानों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। इस कारण से आस-पास के 14 गांवों की बिजली रात भर प्रभावित रही। सुबह टीम ने नए खंभे लगाए और बिजली व्यवस्था सुचारू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed