{"_id":"69c19c03a3408728ea0d7052","slug":"png-is-10-to-15-percent-cheaper-than-lpg-wherever-there-is-a-pipeline-connection-will-be-available-within-two-days-karnal-news-c-18-knl1018-871012-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एलपीजी से 10 से 15 प्रतिशत सस्ती है पीएनजी जहां पाइपलाइन वहां दो दिन में मिलेगा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एलपीजी से 10 से 15 प्रतिशत सस्ती है पीएनजी जहां पाइपलाइन वहां दो दिन में मिलेगा कनेक्शन
विज्ञापन
सेक्टर 13 में अंडरग्राउंड पीएनजी गैस संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। घरेलू कनेक्शन की बात हो या कॉमर्शियल की, माना जा रहा है कि पीएनजी एलपीजी से 10 से 15 प्रतिशत सस्ती है। घरेलू कनेक्शन के लिए पीएनजी की प्रक्रिया काफी आसान है। अगर आपके घर के नजदीक पाइपलाइन है तो आप आवेदन कर दो दिन में कनेक्शन ले सकते हैं। पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए एकमुश्त सात हजार रुपये सिक्योरिटी जमा करवाने होंगे।
फिलहाल 31 मार्च तक कंपनी की ओर से ये राशि पांच हजार रुपये की गई है। अगर आपके पास पांच हजार भी एकमुश्त देने के लिए नहीं हैं तो आप महज 275 रुपये जमा करवाने के बाद इसकी 500 रुपये मासिक 14 किस्तें बनवा सकते हैं। फिलहाल घरेलू पीएनजी का रेट है 45.40 रुपये है जबकि कॉमर्शियल का है 61.14 रुपये है। ये रेट प्रति घनमीटर के हिसाब से वसूला जा रहा है।
जिले में आईजीएल की ओर से पांच साल से पाइपलाइन के माध्यम से गैस दी जा रही है। अब तक करीब 650 किलोमीटर लंबी लाइन बिछाई जा चुकी है। पीएनजी के आईजीएल के पास करीब 70 हजार उपभोक्ता हैं। शहर में पुराना शहर, गांव और उपमंडलों के गांवों में अभी तक पीएनजी नहीं पहुंची है। हर साल 50 किलोमीटर लंबी लाइन बिछाने का लक्ष्य रखा जाता है।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में हो रही पीएनजी की आपूर्ति
इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी मैनेजर शिवम गुप्ता ने बताया कि करनाल शहर में आर्यपुरम, अशोका कॉलोनी, अशोका नर्सरी, दयाल सिंह कॉलोनी, डीसी कॉलोनी, न्यू डीसी कॉलोनी, दीवान कॉलोनी, दुग्गल कॉलोनी, जरनैली कॉलोनी, कर्ण विहार, एलआईसी कॉलोनी, मॉडल टाउन, नर्सी विलेज पार्ट-1 और 2, पालम कॉलोनी, प्रेम नगर, रामनगर, रणजीत एन्क्लेव, शक्तिपुरम पार्ट-1 और 2, वसंत विहार, मान कॉलोनी, राजीव पुरम, विकास नगर, निर्मल विहार, बैंक कॉलोनी, विकास कॉलोनी में पीएनजी की आपूर्ति हो रही है।
- सेक्टर-04, 05, 06, 07, 08, 09्र, 12, 13, 14 पार्ट-1, 16, 32, 35, 36, 45 में भी आपूर्ति है।
- उपमंडल में घरौंडा, नीलोखेड़ी दादूपुर, इंद्री, असंध में भी पीएनजी की आपूर्ति की जा रही है।
पीएनजी में 300 रुपये तक की बचत
- पीएनजी उपभोक्ता : सेक्टर-13 निवासी सुनील ने बताया कि वह पहले एलपीजी का इस्तेमाल करते थे लेकिन अब पिछले दो साल से पीएनजी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे सिलिंडर का झंझट ही खत्म होता है। पहले के मुकाबले 10 से 15 प्रतिशत की बचत भी होती है। हर महीने गैस का खर्च 500 से 600 रुपये होता है।
- एलपीजी उपभोक्ता : रामनगर निवासी रमेश ने बताया कि वह शुरू से ही एलपीजी इस्तेमाल करते आ रहे हैं। सबसे बड़ा संकट अब सिलिंडर मिलने का हो रहा है। एलपीजी के रेट तक बढ़ा दिए गए हैं। पहले महीने में एक सिलिंडर 860 रुपये तक का लगता था अब वही महंगा कर 921 रुपये का कर दिया गया है।
-- -- -