फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   PNG facility will be available in houses in the city and line-cross area....

Karnal News: शहर और लाइनपार क्षेत्र के घरों में मिलेगी पीएनजी की सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
PNG facility will be available in houses in the city and line-cross area....
- नए वित्त सत्र से 35 कॉलोनियों में शुरू होगी आपूर्ति, गैस सिलिंडर भरने का झंझट होगा खत्म
विज्ञापन

- 400 किलोमीटर की पाइपलाइन बिछी
- 32 हजार सेक्टरों के घरों में कनेक्शन लगे

गगन तलवार
करनाल। सेक्टरों के बाद अब शहर की कॉलोनियों और लाइनपार क्षेत्र के घरों में भी पीएनजी गैस कनेक्शन की सुविधा मिलेगी। इससे लोगों को जहां गैस सिलिंडर भरवाने के झंझट से निजात मिलेगी, वहीं गैस पर आने वाले खर्च में भी कमी आएगी। नए वित्त वर्ष से इन क्षेत्रों के घरों में पीएनजी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
आईजीएल यानी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की ओर से शहरी और लाइनपार क्षेत्र की कॉलोनियों में गैस आपूर्ति के लिए लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। लोगों के घरों में भी पाइप फिटिंग इसी सप्ताह में शुरू हो जाएगी। 2019 से पीएनजी की आपूर्ति देने का काम एजेंसी की ओर से शुरू किया गया था। अब तक करनाल शहर में 400 किलोमीटर की पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। तब से अब तक शहर के 14 सेक्टरों में आपूर्ति शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

जहां घरेलू और वाणिज्यिक मिलाकर करीब 32 हजार कनेक्शन हैं। अब लाइनपार क्षेत्र में रामनगर, प्रेम नगर, प्रेम कॉलोनी, शिव कॉलोनी सहित 20 कॉलोनी व शहरी क्षेत्र में कर्ण विहार, दयाल सिंह कॉलोनी, नर्सी विलेज पार्ट- एक और दो व मॉडल टाउन सहित अन्य कॉलोनियों में पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इन सभी क्षेत्रों में करीब दो लाख आबादी है, जिनके घरों में भविष्य में पीएनजी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस्तों में दे सकते हैं सुरक्षा राशि
पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए आपको छह हजार रुपये सुरक्षा राशि और एक हजार रुपये कंजप्शन सुरक्षा राशि देना होगा। करनाल जिले में आईजीएल की ओर से यह सुरक्षा राशि किस्तों में देने का भी प्रावधान किया गया है। प्रत्येक बिल पर 500 रुपये के हिसाब से सुरक्षा राशि भी दी जा सकती है। यदि अग्रिम भुगतान करेंगे तो केवल गैस खपत का करीब 47 रुपये प्रति घन मीटर के हिसाब से बिल आएगा।

गैस सिलिंडर से पीएनजी सस्ती
पीएनजी एलपीजी कनेक्शन की तुलना में काफी सस्ता पड़ेगा। यदि किसी घर में एक माह में एक सिलिंडर की खपत है तो उनके 280 से 300 रुपये तक की बचत होगी। गैस सिलिंडर 910 से लेकर 950 रुपये तक में मिल रहा है। जबकि 47 रुपये के हिसाब से 14 किलो पीएनजी 658 रुपये में पड़ेगी। अधिकारियों का कहना है कि एलपीजी के मुकाबले पीएनजी की आपूर्ति 24 घंटे है।

पीएनजी हवा से हल्की होने के कारण सुरक्षित है। बिना किसी रुकावट के 24 घंटे इसकी आपूर्ति होती है। लाइनपार और शहरी क्षेत्र की कॉलोनियों में पाइपलाइन बिछाई जा रही है। नए वित्त वर्ष में गैस कनेक्शन भी दिए जाएंगे।
- अंकुश जैन, क्षेत्रीय अधिकारी, आईजीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed