{"_id":"69b311c298b76d6e1d08d265","slug":"png-consumers-also-started-booking-karnal-news-c-18-knl1018-863295-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पीएनजी उपभोक्ताओं ने भी शुरू की बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पीएनजी उपभोक्ताओं ने भी शुरू की बुकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगन तलवार
करनाल। कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलिंडर की आपूर्ति बंद होने के बाद घरेलू गैस सिलिंडर लेने के लिए मारामारी शुरू हो गई है। अलग-अलग एजेंसियों पर सिलिंडर लेने वालों की भीड़ जुट रही है। इस भीड़ में वो लोग भी सिलिंडर लेने पहुंच रहे हैं, जिनके घर में पीएनजी कनेक्शन लगा हुआ है यानी पाइप से गैस पहुंच रही। लंबे समय से निष्क्रिय ऐसे कनेक्शनों के चालू होने व बुकिंग से सामान्य बुकिंग एवं आपूर्ति पर भी दबाव बढ़ा है। ऐसे लोगों को डर है कि यदि पीएनजी की आपूर्ति बंद हो गई तो उनके घर का चूल्हा कैसे चलेगा।
आईजीएल के पास जिले में करीब 70 हजार वाणिज्यिक व घरेलू पीएनजी कनेक्शन हैं। पिछले पांच वर्ष से शहर में पाइप से लोगों के घरों में गैस जा रही है और दो साल में यह आंकड़ा काफी बढ़ा है। ऐसे में इनके घरों में लंबे समय से एलपीजी सिलिंडर नहीं आ रहे थे। अब ये उपभोक्ता भी अपने पुराने कनेक्शन को सक्रिय कराते हुए बुकिंग कराने लगे हैं। पिछले दो दिनों में कई एजेंसियों के पास ऐसे लोगों की बुकिंग हुई है।
विदित हो कि शहर के सभी 18 सेक्टरों अैर लाइनपार क्षेत्र में रामनगर, प्रेम नगर, प्रेम कॉलोनी, शिव कॉलोनी सहित 20 कॉलोनी व शहरी क्षेत्र में कर्ण विहार, दयाल सिंह कॉलोनी, नर्सी विलेज पार्ट- एक और दो व मॉडल टाउन सहित अन्य कॉलोनियों में पाइपलाइन के माध्यम से पीएजनी की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
एलपीजी फेडरेशन के सदस्य सुभाष गर्ग का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं के पास डीएसी आया है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सिलिंडर दिया जा रहा है। गैस की कमी नहीं है। बुकिंग पहले से काफी बढ़ी हैं। ब्यूरो
तुरंत हो गई सिलिंडर की बुकिंग
जिन उपभोक्ताओं के पास पीएनजी कनेक्शन था, इन उपभोक्ताओं को पिछला सिलिंडर लिए 25 दिन से ज्यादा समय हो चुका है, ऐसे में इन्हें सिलिंडर बुक कराने में कोई परेशानी नहीं आई। सोमवार को कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति बंद होने के तुरंत बाद से ही ऐसे उपभोक्ताओं ने अपने निष्क्रिय एलपीजी कनेक्शन को सक्रिय कराना शुरू कर दिया था। इसके बाद एसएमएस या कॉल के माध्यम से आसानी से सिलिंडर बुक कराया तो कुछ लोगों ने एजेंसी में भी संपर्क किया।
पीएनजी की घरेलू आपूर्ति जारी रहेगी
आईजीएल यानी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के वरिष्ठ प्रबंधक शिवम गुप्ता ने बताया कि घरेलू और परिवहन और छोटे प्रतिष्ठानों को गैस आपूर्ति देना प्राथमिकता में रहेगा, यह बंद नहीं होगी। मौजूदा समय में पर्याप्त गैस दी जाएगी।हालांकि गैस आपूर्ति की कटौती के लिए अधिसूचना जारी हुई है। पिछले छह माह की औसत गैस आपूर्ति के आधार पर उर्वरक प्लांट में 70 प्रतिशत, बड़े उद्योग, शहरी क्षेत्र के औद्योगिक और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को 80 प्रतिशत आपूर्ति देंगे। यानी 30 से 20 प्रतिशत तक कटौती होगी।
लकड़ी और कोयले का पर्याप्त स्टॉक
अर्जुन गेट और सदर बाजार के कोयले और लड़की के टाल के संचालक हरीश ने बताया कि उनके पास लकड़ी और कोयले का पर्याप्त स्टाॅक है। लकड़ी 11 रुपये और कोयला 50 रुपये प्रति किलो बेचा जा रहा है। अभी इनकी मांग सामान्य ही है। शादियों के सीजन में तंदूर के लिए लोग ज्यादा खरीदते हैं, इस समय सीजन भी है।