{"_id":"64371a55f0d783701b0c5f07","slug":"pm-shri-has-nine-government-schools-will-get-modern-education-karnal-news-c-18-knl1031-89884-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पीएम श्री हुए नौ राजकीय स्कूल, मिलेगी आधुनिक शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पीएम श्री हुए नौ राजकीय स्कूल, मिलेगी आधुनिक शिक्षा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। केंद्र सरकार ने राजकीय स्कूलों और उनमें शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए योजना शुरू की है। जिसके तहत जिले के नौ राजकीय स्कूलों को पीएम श्री स्कूल में परिवर्तित किया जा रहा है। इससे जहां सरकारी स्कूल का स्तर निजी स्कूल से कहीं बेहतर होगा। वहीं, विद्यार्थियों को भी आधुनिक सुविधाओं के साथ शिक्षा मिलेगी। योजना के तहत राजकीय स्कूल से पीएम श्री बनने वाले स्कूल पर एक करोड़ रुपये खर्च कर उसकी तस्वीर बदली जाएगी। भवन के अतिरिक्त संसाधन और सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी।
योजना के तहत प्रदेश सरकार की ओर से पहले चरण में प्रत्येक खंड में एक-एक पीएम श्री स्कूल बनाया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक खंड में सीनियर सेकेंडरी स्कूल को उच्चीकृत किया जाएगा। पीएम श्री बनने वाले स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड से मान्यता दिलाई जाएगी। साथ ही नया स्टाफ भी रखा जाएगा। विद्यार्थियों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। योजना के अनुसार इसी नए सत्र से दाखिला भी दिया जाना है। विदित हो कि करनाल से पीएम श्री के लिए जिला शिक्षा विभाग की ओर से 52 स्कूलों के नाम निदेशालय को भेजे गए थे। जिनमें से सात मानकों के आधार पर नौ स्कूलों का चयन किया गया है। ब्यूरो
यह है पीएम-श्री स्कूल
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बाद केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। जिसके तहत देश भर में 14500 स्कूलों को पीएम श्री योजना के तहत अपग्रेड किया जाएगा। पीएम मोदी ने शिक्षक दिवस के मौके पर इसकी घोषणा की थी। इन स्कूलों में सभी सुविधाएं होंगी जो बच्चों की शिक्षा के लिए जरूरी हैं। प्रदेश के सभी खंडों में कुल 238 स्कूल पीएम श्री होंगे। पहले चरण में 124 स्कूलों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
पीएम श्री स्कूलों में ये होगी विशेषता
- विद्यालय उत्कृष्टता के केंद्र होंगे, जहां पर चहुंमुखी विकास पर जोर दिया जाएगा। इसमें पठन-पाठन गतिविधि एवं खोज आधारित शिक्षण से वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करेंगे।
- इन विद्यालयों को समेकित विद्यालय बनाया जाएगा। ताकि प्रत्येक विद्यार्थी को अवसर मिले। प्रत्येक विद्यार्थी के गुणवत्ता संवर्धन पर ध्यान देते हुए 21वीं सदी के अनुसार कौशल प्रदान करेंगे।
- खेल, कला आईसीटी की दक्षताओं के विकास की ढांचागत सुविधा होगी। यह ग्रीन स्कूल होंगे।
- प्रत्येक विद्यालय को कॉलेज या विश्वविद्यालय से जोड़ा जाएगा ताकि नई शिक्षा नीति का पालन हो।
- प्रत्येक विद्यालय की स्थानीय आन्त्रप्रन्योर इको सिस्टम से जोड़ा जाएगा।
- प्रत्येक विद्यार्थी को नैतिक मूल्यों राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों तथा राष्ट्र निर्माण में भूमिका के लिए तैयार किया जाएगा।
इन नौ स्कूलों का हुआ चयन
खंड
स्कूल
चिड़ाव
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुंडला
घरौंडा
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुटेल
इंद्री
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ीबीरबल
करनाल
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करनाल
कुंजपुरा
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंजपुरा
मूनक
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मूनक
नीलोखेड़ी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नीलोखेड़ी
निसिंग
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांभली
असंध
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय असंध
फोटो-- 109
वर्जन
पीएम श्री के लिए जिले के नौ स्कूलों का चयन हुआ है। इस सत्र में अभियान चलाकर विद्यार्थियों को दाखिला भी दिया जाएगा। सरकार की इस नई योजना से शिक्षा के स्तर और व्यवस्था में भी सुधार आएगा। विद्यार्थियों को भी लाभ होगा।
- राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी

फोटो