{"_id":"66472cbe004ea4322609076e","slug":"pm-narendra-modi-will-hold-rallies-in-haryana-on-18-and-23-may-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Elections: मोदी बदलेंगे हरियाणवियों का मन, साधेंगे जातीय समीकरण; 18 और 23 मई को करेंगे रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Elections: मोदी बदलेंगे हरियाणवियों का मन, साधेंगे जातीय समीकरण; 18 और 23 मई को करेंगे रैली
Fri, 17 May 2024 03:39 PM IST
श्याम जी.
मोहित धुपड़, अमर उजाला, करनाल
मोहित धुपड़, अमर उजाला, करनाल
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 17 May 2024 03:39 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा दौरा तय हो चुका है। इस दौरान मोदी दो दिन में तीन रैलियां करेंगे। 18 मई को प्रधानमंत्री सोनीपत के गोहाना व अंबाला शहर और 23 मई को भिवानी लोकसभा क्षेत्र के महेंद्रगढ़ में रैली करेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
विस्तार
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा दौरा तय हो चुका है। इस दौरान मोदी दो दिन में तीन रैलियां करेंगे। 18 मई को प्रधानमंत्री सोनीपत के गोहाना व अंबाला शहर और 23 मई को भिवानी लोकसभा क्षेत्र के महेंद्रगढ़ में रैली करेंगे। इससे पहले मोदी हाल ही में गुरुग्राम व रेवाड़ी आ चुके हैं।
विज्ञापन
मोदी इन रैलियों से न केवल जातीय समीकरणों को साधेंगे बल्कि, सूबे में डगमगाई भाजपा को संभालने का प्रयास भी करेंगे, क्योंकि इस बार चुनाव में भाजपा को कई लोकसभा सीटों पर कड़ी टक्कर मिल रही है। स्थिति को भांपते हुए कुछ दिन पहले ही पानीपत स्थित समालखा के पट्टीकल्याणा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं ने चिंतन-मंथन भी किया था। पार्टी सूत्रों की मानें तो इस बैठक में एक-एक लोकसभा क्षेत्र से एकत्रित फीडबैक पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन
इसमें यह सामने आया कि चुनावी रण में इस बार कई सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के लिए जीत की राह आसान नहीं है, क्योंकि कई जगह न केवल भाजपा प्रत्याशियों का खुलकर विरोध हो रहा है, बल्कि किसान आंदोलन, सरपंचों के विरोध और प्रदेश सरकार की नीतियों पर प्रतिद्वंद्वियों का खुलकर हमलावर होना भी चुनावी समर में भाजपा प्रत्याशियों के लिए मुकाबले को मुश्किल बना रहा है।
विज्ञापन