{"_id":"63925325b45c983a8e78dce6","slug":"players-will-show-their-strength-in-khelo-haryana-karnal-news-knl130076880","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: खेलो हरियाणा में खिलाड़ी दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: खेलो हरियाणा में खिलाड़ी दिखाएंगे दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। खेलो इंडिया की तर्ज पर खेलो हरियाणा का आगाज 16 दिसंबर से होगा। इसके तहत हरियाणा के अलग-अलग जिलों से खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए करनाल पहुंचेंगे। अपने-अपने इवेंट में खिताब जीतने के लिए खिलाड़ी खुद को तैयार करने में जुटे हैं। कर्ण स्टेडियम में कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। 18 दिसंबर को खेलकूद प्रतियोगिता होगी। बालक वर्ग और बालिका वर्ग में अलग-अलग खेलों में खिलाड़ी प्रतिभा का परिचय देंगे। 15 दिसंबर को खिलाड़ी स्टेडियम में पहुंचने शुरू हो जाएंगे। शहर में ही खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। क्रीड़ा अधिकारी का कहना है कि खेलों इंडिया की तरह खेलो हरियाणा का आयोजन होगा। इसमें हरियाणा के सभी जिलों से खिलाड़ी पहुुंचेंगे। इस आयोजन में करीब 2266 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
खेलो हरियाणा में मेडल लाने के लिए युवा खुद को तैयार करने में जुटे हैं। सुबह-शाम मैदान में पसीना बहा रहे हैं। जिससे कि प्रतिद्वंद्वी को शिकस्त देकर मेडल पर कब्जा कर सकें। प्रदेश स्तरीय खेलों में विजेता खिलाड़ियों का चयन राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा। सभी जिलों के क्रीड़ा अधिकारियों को मुख्यालय द्वारा कार्यक्रम को लेकर निर्देश दिए गए हैं।
इन खेलों का होगा आयोजन
एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, तीरंदाजी, बास्केटबॉल, साइकिलिंग, फेंसिंग, जिमनास्टिक, फुटबॉल, गतका, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, मलखंभ, टेनिस, रोइंग, कुश्ती, वेट-लिफ्टिंग, वॉलीबॉल और योगासन खेलों में युवा प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन
डीएसओ अशोक दुआ का कहना है कि 16 से 18 दिसंबर तक खेलो हरियाणा इवेंट का आयोजन होगा। इस खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से खिलाड़ी पहुंचेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।