फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Players will now apply online for cash awards

Karnal News: खिलाड़ी कैश अवार्ड के लिए अब करेंगे ऑनलाइन आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Players will now apply online for cash awards
- ऑफलाइन प्रक्रिया का झंझट खत्म, एक क्लिक पर होगा आवेदन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। प्रदेश सरकार की ओर से खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए नकद पुरस्कार दिया जाता है। खिलाड़ी अब कैश अवार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। मान्यता प्राप्त राज्य, राष्ट्रीय, ओलंपिक, राष्ट्रमंडल खेलों, एशियन गेम्स सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं ही नकद पुरस्कार के पात्र हैं।

अब विभाग ने आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन कर दी है व खेल विभाग के पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इससे पूर्व यह प्रक्रिया ऑफलाइन थी और खिलाड़ियों को खेल विभाग में आवेदन करना होता था, जिस कारण कई बार जानकारी के अभाव में कुछ खिलाड़ी आवेदन से वंचित रह जाते थे। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि खेल विभाग की विभिन्न योजनाओं को जिले में प्रभावी तरीके से लागू किया जा रहा है। खेल विभाग की तरफ से कैश अवार्ड प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है व पूरे वर्ष पोर्टल खुला रहेगा।
विज्ञापन

लंबी प्रक्रिया का झंझट खत्म
ऑनलाइन प्रक्रिया आने से जहां खिलाड़यों का समय बचेगा, वहीं जिला कार्यालय के चक्कर लगाने से भी निजात मिलेगी। विभाग के पोर्टल http://haryanakhelcashaward.in पर नाम कैश अवार्ड मैनेजमेंट सिस्टम का विकल्प चयन करना होगा। खिलाड़ी प्रतियोगिता समाप्त होने के उपरांत ही नकद इनाम के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश सरकार द्वारा खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए नकद पुरस्कार दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मार्च के बाद की प्रतियोगिताएं होंगी मान्य

कैश अवार्ड की प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन किया गया है। खिलाड़ी एक अप्रैल 2024 व उसके बाद की प्रतियोगिताओं के लिए पोर्टल के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। कोई भी पदक विजेता खिलाड़ी प्रमाणपत्र आने के बाद में इस राशि के लिए आवेदन कर सकता है।
- सुधा भसीन, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed