फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Players hope to get scholarship

Karnal News: खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति मिलने की आस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
Players hope to get scholarship
- खिलाड़ियों से बैंक खाते व हाजिरी का मांगा ब्योरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। खेल नर्सरियों में प्रतिभा निखार रहे खिलाड़ियों को अब छात्रवृत्ति मिलने की आस जगी है। जिले के हजारों खिलाड़ी काफी समय से खेल नर्सरी की छात्रवृत्ति का इंतजार कर रहे थे। जिले में इस समय 52 निजी व 32 सरकारी खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों को इसका फायदा मिलेगा।
खेल नर्सरी के कोच अपनी-अपनी नर्सरी के खिलाड़ियों से बैंक खाते व हाजिरी का ब्योरा मांग रहे हैं। खेल विभाग की ओर से सरकारी नर्सरी एक अप्रैल व निजी खेल नर्सरी 15 जून को शुरू की गई थी।
विज्ञापन

जल्द खेल विभाग खिलाड़ियों के खाते में छात्रवृत्ति की राशि डालने जा रहा है। इसके लिए सरकारी खेल नर्सरी के खिलाड़ियों की तीन महीने और प्राइवेट खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों की डेढ़ महीने की हाजिरी व बैंक खाता नंबर मांगे गए हैं। खेल विभाग की ओर से आठ से 14 साल के खिलाड़ियों को 1500 रुपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी जबकि 15 से 19 साल के खिलाड़ियों को एक महीने के दो हजार की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed