फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Players from the district won bronze medal in the dragon boat competition.

Karnal News: ड्रेगन बोट प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने जीता कांस्य पदक

Wed, 26 Nov 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 26 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Players from the district won bronze medal in the dragon boat competition.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। ड्रैगन बोट इंडिया और पारंपरिक खेल महासंघ की ओर से आयोजित 12 वी राष्ट्रीय ड्रैगन बोट प्रतियोगिता में जिले के पांच खिलाड़ियों ने 1000 मीटर की रेस में कांस्य पदक जीत कर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया। आयोजन 24 नवंबर से विष्णुपुरी नांदेड़, महाराष्ट्र में किया जा रहा है। 27 नवंबर तक चलेगा। देश से कुल 15 टीमें भाग ले रही हैं।
उत्तराखंड की टीम से करनाल के अनुज, सावन, सतनाम, रोहित और मितेश प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। खिलाड़ी अनुज ने बताया कि अभी 100, 200 और 500 मीटर की रेस होनी बाकी है। जो खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेगा उसे वर्ष 2026 में होने वाले एशियाई खेलों के लिए चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन

सभी खिलाड़ी जिले में स्थित गुरु गोरखनाथ वॉटर क्लब के हैं। पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं। 11 नवंबर से 13 नवंबर तक चली तक ओडिशा में राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीता था और हरियाणा ओलंपिक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी चंडीगढ़ की सूखना झील पर आयोजित प्रतियोगिता में भी 11 कांस्य और सात रजत पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed