फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Players from other states will take inspiration from Haryana: Chief Minister

दूसरे प्रदेशों के खिलाड़ी हरियाणा से लेकर जाएंगे प्रेरणा : मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Players from other states will take inspiration from Haryana: Chief Minister
- मधुबन पुलिस अकादमी में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर के समापन समारोह में पहुंचे नायब सैनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि खेल प्रतियोगिता में जिन खिलाड़ियों ने भी भाग लिया है वह हरियाणा के खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर जाएंगे। वह मधुबन पुलिस अकादमी में आयोजित पांच दिवसीय अखिल भारतीय पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता रही टीमों और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अवार्ड देकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी चाहे वह पुलिस बल में हों या सीधे खेलों में, वह आए दिन नए कीर्तिमान रच रहे हैं। हाल ही में प्रदेश के 11 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को देश की राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया चुका है। साथ ही पुलिस बल के एक खिलाड़ी को मेजर ध्यानचंद अवार्ड, 10 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड व एक कोच को द्रोणाचार्य अवार्ड मिल चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की खेल नीति के तहत हजारों खिलाड़ी लाभान्वित हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2024 पेरिस ओलंपिक में देश को छह पदक मिले, उनमें से पांच पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं। 2020 टोक्यो ओलंपिक में भी सात में से चार पदक प्रदेश के खिलाड़ियों ने प्राप्त किए। नायब सैनी ने कहा कि एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का बेहतरीन योगदान रहा। 2022 एशियाई खेलों में देश के 111 पदकों में से 28 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में भी हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रदेश के 224 खिलाड़ियों को हरियाणा सरकार में नौकरी दी गई तथा आरक्षण का प्रावधान भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है जो खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा नकद पुरस्कार देता है, अभी तक खिलाड़ियों को 593 करोड़ रुपए की नकद राशि दी जा चुकी है।

प्रदेश में 10489 खेल नर्सरियों में नई पौध हो रही तैयार
नायब सिंह सैनी ने कहा कि खिलाड़ियों की नई पौध तैयार करने के लिए प्रदेश में खेल नर्सरियां खोली गई हैं। प्रदेश में इस समय 10489 खेल नर्सरियां हैं, इनमें 37 हजार 225 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। हरियाणा में बच्चों को बाल्यकाल से खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है और पदक लाने के लिए तैयार किया जाता है। खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं देने लिए खेल विभाग की ओर से नए-नए उपकरण दिए जा रहे हैं।


खेल लोगों के दिलों को भी जीतने का माध्यम
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि खेल में पदक जीतना ही काफी नहीं बल्कि खेल लोगों के दिलों को भी जीतने का माध्यम है। खेल केवल चैंपियन ही नहीं बनाता, यह प्रदेशों व देशों को आपस में जोड़ने का भी माध्यम है। प्रधानमंत्री ने ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी यह सीख दी थी कि खेल ऐसा क्षेत्र है, जहां कोई हारता नहीं है। जो हार गए हैं उन्हें यह नहीं सोचना है कि वह पीछे रह गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed