फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Players from Karnanagari will showcase their talent in the Khel Mahakumbh.

Karnal News: खेल महाकुंभ में प्रतिभा दिखाएंगे कर्णनगरी के खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
Players from Karnanagari will showcase their talent in the Khel Mahakumbh.
- कुरुक्षेत्र में चार खेलों की 26 से 28 तक आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का बिगुल बज चुका है। जिसके लिए करनाल के 72 खिलाड़ी कुरुक्षेत्र पहुंच गए हैं, जिसमें जूडो के 14, साइकिलिंग 16, हॉकी 18 व वॉलीबॉल के 24 खिलाड़ी दम दिखाएंगे।
प्रदेश में महाकुंभ प्रतियोगिताएं दो चरणों में आयोजित होगी, जिसमें पहले चरण में 26 से 28 जुलाई तक जींद, अंबाला, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद तथा एक से तीन अगस्त तक पंचकूला, करनाल, गुरुग्राम व अंबाला में आयोजित होंगे। प्रथम चरण में जींद में कुश्ती फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन, रोइंग प्रतियोगिता, अंबाला में तैराकी, जिम्नास्टिक, लड़कियों की फुटबाॅल प्रतियोगिता, कुरुक्षेत्र में जूडो, साइकिलिंग, हॉकी व वॉलीबाॅल और फरीदाबाद में शूटिंग व ताइक्वांडो प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन

दूसरे चरण में पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में बैडमिंटन, बास्केटबॉल, लड़कियों के हॉकी व बॉक्सिंग के मुकाबले होंगे। करनाल में तैराकी के कयाकिंग, कैनोइंग व सलालम, तलवारबाजी, हैंडबॉल, टेनिस व क्रिकेट की प्रतियोगिताएं होगी। गुरुग्राम में तीरंदाजी, एथलेक्टिस, कबड्डी सोहाना में, अंबाला में टेबल टेनिस, भारोत्तोलन व लड़कों के फुटबॉल मुकाबले होंगे। जिला खेल विभाग के उपनिदेशक राकेश पांडे ने बताया कि जिले में आयोजित होने वाली छह खेल प्रतियोगिताओं में 2772 खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए ट्रायल के बाद किया गया है। हैंडबॉल प्रतियोगिता में 704, लॉन टेनिस में 220, कयाकिंग में 616, क्रिकेट में 704 व तलवारबाजी में 528 खिलाड़ी भाग लेंगे।

जिले से रवाना हुए खिलाड़ियों का ब्योरा
- जूडो के लिए सात लड़के व सात लड़कियां।
- साइकिलिंग के लिए आठ लड़के व आठ लड़कियां।
- हॉकी के लिए लड़कों की 18 सदस्यों की टीम।
- वॉलीबॉल में 24 सदस्यीय टीम जिसमें 12 लड़के व 12 लड़कियां शामिल हैं।


खेल अनुसार नेशनल खिलाड़ी
जूडो - ज्योति, डिंपल, पिंकी स्कूल नेशनल में कांस्य पदक विजेता
हॉकी - विजयपाल, सचिन, गगनदीप, रोनित, सावन, रवि, साहिल, कमलदीप, रतन, ध्रुव
वॉलीबॉल - सावन, पारस, अजय, मुकेश व बलराज (लड़कों में)
वॉलीबॉल - साधना, मंजीत, मुस्कान, तमन्ना व पूजा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी (लड़कियों में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed