फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Players from across the country gathered in Dharmnagri officer

धर्मनगरी में जुटे देश भर के खिलाड़ी अफसर

Mon, 17 Feb 2014 11:45 PM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Mon, 17 Feb 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
Players from across the country gathered in Dharmnagri officer
कुरुक्षेत्र के उपायुक्त निखिल गजराज ने कहा कि हरियाणा का कोई खिलाड़ी ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक अर्जित करता है, तो उसे प्रदेश सरकार द्वारा पांच करोड़ रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


वे द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस प्रतियोगिता का आयोजन केंद्रीय सिविल सेवा क्रीड़ा बोर्ड नई दिल्ली के सौजन्य से खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा और कुरुक्षेत्र जिला प्रशासन की ओर से किया गया है।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक के अलावा रजत पदक को तीन करोड़ रुपये व कांस्य पदक हासिल करने वाले को दो करोड़ रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार द्वारा इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों के शारीरिक फिटनेस को कायम रखना व खेलों के प्रति जागरूकता पैदा करना है। इस प्रतियोगिता में जो विजेता खिलाड़ी होते हैं, उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा विशेष वेतन वृद्धि व अन्य लाभ प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में जींद के नरवाना के नवदीप स्टेडियम में भारतीय सिविल सेवा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

प्रदेश सरकार द्वारा उत्कृष्ठ खिलाड़ियों को भीम अवार्ड से सम्मानित किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के खेलों के आयोजन से खिलाड़ियों को एक-दूसरे की संस्कृति, परंपराओं, रीति-रिवाजों तथा खेल शैली को समझने का मौका मिलता है।

उपायुक्त ने कहा कि एससी कोम्पोनेंट फेयर प्ले योजना के तहत अनुसूचित जाति के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर पदक प्राप्त करने वाले लड़कों को 18 हजार रुपये व लड़कियों को 30 हजार रुपये बतौर छात्रवृति प्रतिवर्ष प्रदान की जाती है। इसके अलावा पैरा ओलंपिक खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर क्रमश: 2 लाख, एक लाख व 50 हजार रुपये की राशि से अन्य खिलाड़ियों की भांति नकद राशि से सम्मानित किया जाता है।

प्रतियोगिता में जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी एचएस सहारन ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता 23 फरवरी तक चलेगी और इन प्रतियोगिताओं का आयोजन केयू में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देश भर के 24 हॉकी टीमों के लगभग 400 खिलाड़ी व 50 आफिशियल भाग ले रहे हैं। उद्घाटन अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, वहीं टेकचंद पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने हरियाणवी गीत से समां बांधा।

इस अवसर पर उपायुक्त ने प्रतियोगिता का विधिवत रूप से शुभारंभ की घोषणा की। कार्यक्रम में एईओ अंबाला राजेंद्र ने खिलाड़ियों को खेल नियमों का आदरपूर्वक पालन करते हुए, खेल की सच्ची भावना से, मादक पदार्थों से दूर रहकर गौरव व खेलों के सम्मान के लिए भाग लेने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में खिलाड़ी सुमन व सोनिया ने मुख्य अतिथि को कैंप व रोजैट्स भेंट किया तथा मंच का संचालन एआईपीआरओ बलराम शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में थानेसर के एसडीएम राजेश कुमार, नगराधीश सतबीर सिंंह कुंडु, केंद्रीय सिविल सेवा क्रीड़ा बोर्ड नई दिल्ली के सचिव राजकुमार वर्मा, अंबाला मंडल खेल की  उप-निदेशक अनिता सहगल, गुड़गांव मंडल खेल के उप-निदेशक फूल सिंह, अंबाला के जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी एचबी सहगल, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह, कबड्डी प्रशिक्षक ऊषा राजपाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


ये टीमें ले रही हैं प्रतियोगिता में भाग

आरएसबी इंदौर, सिविल सचिवालय अरुणाचल प्रदेश, सिविल सचिवालय गवर्नमेंट आफ महाराष्ट्र, सिविल सचिवालय दिल्ली सचिवालय, सीसीएससीएसबी नई दिल्ली, आरएसबी चंडीगढ़, सिविल सर्विसेज हरियाणा, सीसीएसआरबी चेन्नई, एमपी सिविल सर्विसेज भोपाल, आरएसबी राजस्थान जयपुर, आरएसबी अहमदाबाद, आरएसबी कोलकाता, सीसीएससीबी उत्तराखंड, आरएसबी हैदराबाद, आरएसबी मुंबई, एआईसीएस गोवा, उत्तर प्रदेश सिविल सचिवालय, सिविल सर्विसेज कर्नाटका, सिविल सचिवालय छत्तीसगढ़, रांची, एपी सचिवालय हैदराबाद, सिविल सर्विसेज पांडिचेरी, सिविल सचिवालय हिमाचल व आरएसबी कानपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed