फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Players are braving the cold and practicing in the cold wave.

Karnal News: ठंड पर भारी खिलाड़ियों के तेवर, शीतलहर में कर रहे अभ्यास

Thu, 08 Jan 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 08 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Players are braving the cold and practicing in the cold wave.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कोहरा और शीत लहर से जहां लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। वहीं खिलाड़ियों के तेवर ठंड पर भारी पड़ रहे हैं। कर्ण नगरी के कर्ण स्टेडियम में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। वह बुधवार को शीत लहर के बीच अलग-अलग मैदान पर अभ्यास करते नजर आए। यहां सुबह से शाम तक खिलाड़ी अभ्यास में जुटे रहे। शाम के समय खिलाड़ियों की संख्या थोड़ी कम देखने को मिली, क्योंकि जनवरी में राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताएं चल रही हैं। जिसमें जिले के कई खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं और प्रतियोगिताओं के लिए रोजाना अभ्यास कर रहे हैं।
यहां लॉन टेनिस, एथलेटिक्स, फुटबॉल समेत सभी खिलाड़ी खेलते हुए नजर आए। कोच ऋषि कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए बेहतर समय है। ऐसे में उन्हें अधिक गर्मी से नहीं जूझना पड़ता है। खिलाड़ियों को वार्म अप के बाद ही खेल का अभ्यास करने की अनुमति दी गई है। बाक्सिंग कोच सुरेंद्र चौहान ने बताया कि ठंड के मौसम में खिलाड़ी बेहतर अभ्यास कर रहे हैं। यह मौसम खिलाड़ियों के अनुरूप है।
विज्ञापन



एथलेटिक्स के खिलाड़ी शुभम ने बताया कि सुबह के समय जब स्टेडियम आना होता है तो उस समय काफी कोहरा होता है। ऐसे में हम सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े डाल कर आते हैं और आते ही वार्म अप करने लगते हैं। ठंड के मौसम में भी सुबह के समय काफी खिलाड़ी आते हैं, इससे पता चलता है कि खिलाड़ी अपने खेल के प्रति कितना समर्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटबॉल खिलाड़ी कौशल ने बताया कि शाम के समय जब शीतलहर चलती है तो दौड़ने में दिक्कत तो होती है, लेकिन हौसला नहीं टूटता। फुटबॉल मैदान को मेंटेन करने के लिए पानी भी डालना पड़ता है। ऐसे में हम मैदान में पानी भी डालते हैं और रोजाना अभ्यास करते हैं।


बाक्सिंग खिलाड़ी समीर ने बताया कि खुले में अभ्यास करने में थोड़ी दिक्कत तो आती है, लेकिन एक बार जब शरीर गरम हो जाता है तो ठंड का कोई असर नहीं रहता, क्योंकि वार्मअप होने के बाद तो ऐसे लगता है कि ठंड का मौसम है ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed