फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Players angry with the transfer of boxing coach, march out

बॉक्सिंग कोच के तबादले से खिलाड़ी नाराज, निकाला मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Players angry with the transfer of boxing coach, march out
Players angry with the transfer of boxing coach, march out
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हम बच्चों का क्या कसूर..., गोल्ड लाने का सपना तोड़ दिया, कर्ण की भूमि रो रही, बच्चों से भी राजनीति हो रही.., जैसे नारों के साथ बॉक्सिंग के जूनियर कोच का तबादला रुकवाने की मांग को लेकर भविष्य के बॉक्सर सड़कों पर निकले। मांग पूरी न होने पर खेल नर्सरी सहित तमाम खिलाड़ियों ने खेल छोड़ने की चेतावनी दी। खिलाड़ी अपने अभिभावकों के साथ कर्ण स्टेडियम से पैदल मार्च और नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचे और अपना मांग पत्र सौंपा।
कर्ण स्टेडियम में बतौर मुक्केबाजी प्रशिक्षक तैनात संदीप कुमार का हाल में फतेहाबाद तबादला होने और सीनियर कोच सुरेन्द्र चौहान की ड्यूटी गुजरात में चल रहे नेशनल गेम्स में लगाने के कारण खिलाड़ियों का अभ्यास बाधित हो रहा है। खिलाड़ियों की मानें तो सीनियर कोच सुरेन्द्र चौहान की अधिकतर राज्य और नेशल लेवल की खेल स्पर्धाओं में ड्यूटी लगी रहती है, ऐसे में जूनियर कोच ठीक से अभ्यास करा रहे थे। जिनका तबादला करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में वे उपायुक्त अनीश यादव, खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह से भी मिल चुके हैं। खिलाड़ियों का कहना था कि कोच संदीप कुमार का तबादला करने के पीछे षड्यंत्र नजर आ रहा है। यदि अभ्यास कराने के लिए नियमित कोच नहीं होगा तो हमने जो सीखा है उसे भी भूल जाएंगे और स्वर्ण पदक लाने का सपना अधूरा रह जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अपने अभ्यास पर ध्यान देना चाहिए। जहां तक बात कोच के तैनाती की है तो सीनियर कोच सुरेंन्द्र चौहान विभाग द्वारा लगाई गई ड्यूटी पर गए हैं, जो कि लौट आएंगे। जूनियर कोच की मांग भी विभाग जल्द पूरी करेगा। खिलाड़ियों का व्यक्ति विशेष को लेकर प्रदर्शन करना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक दुआ, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed