फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Play Holi as Spiderman

Karnal News: स्पाइडरमैन बन खेलेंगे होली

Sat, 28 Feb 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 28 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Play Holi as Spiderman
स्पाइडरमैन बन खेलेंगे होली
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। होली पर बच्चों के ठाठ निराले होंगे। पिचकारियों के बाजार में उनको ध्यान में रखकर एक से बढ़कर एक आइटम हैं। स्टाइलिश मास्क और ट्रेंडी चश्मे भी उनको आकर्षित करने के लिए लाए गए हैं। कर्ण बाजार में स्पाइडरमैन, राक्षस फेस और रंगबिरंगे बाल वाले मास्क काफी पसंद किए जा रहे हैं।
अधिकांश मास्क कार्टून और सुपरहीरो प्रिंट वाले हैं। युवाओं के लिए एलईडी लाइट वाले और स्माइली फेस वाले मास्क हैं लेकिन कार्टून करेक्टर वाले मास्क अधिक खरीदे जा रहे हैं। चश्मों में यूवी प्रोटेक्शन, एंटी फॉग और बड़े फ्रेम वाले फंकी गॉगल्स की मांग है। बच्चों के लिए स्पाइडर, कार्टून और एनिमेशन कैरेक्टर वाले गॉगल्स लाए गए हैं।
विज्ञापन



दुकानदार मनीष ने बताया कि अभिभावक बच्चों की आंखों को केमिकल रंगों से बचाने के लिए यूवी प्रोटेक्शन और ट्रांसपेरेंट सेफ्टी चश्मे खरीदना पसंद कर रहे हैं। 30 से 500 रुपये तक के चश्मे उपलब्ध हैं। दुकानदार राकेश ने बताया कि इस होली पर खास डिजाइन किए गए मास्क आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। 20 से शुरू होकर 300 रुपये तक के मास्क उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

प्रकार कीमत

साधारण रंगीन चश्मा
30 – 80

फंकी डिजाइनर गॉगल्स
100 – 300

कार्टून प्रिंट मास्क
20 – 100

स्पाइडरमैन मास्क 100-300

मास्क, चश्मा और होली टीशर्ट पैक
500 – 1500
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed