फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Planting trees is necessary for the environment: Vinod Rana

पर्यावरण के लिए पौधरोपण जरूरी : विनोद राणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Planting trees is necessary for the environment: Vinod Rana
निसिंग। मंचूरी गांव में वीरवार को भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अतर सिंह संधू, जिला अध्यक्ष विनोद राणा ने कार्यकर्ताओं के साथ फल व छायादार पौध रोपित किए। विनोद राणा ने कहा कि प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण जरूरी है। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों के बिना मनुष्य जीवन संभव नहीं है। हम आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं तो यह सब पेड़-पौधों की देन है। राणा ने बताया कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे होने अति आवश्यक है। प्रदेश उपाध्यक्ष अतर सिंह संधू ने कहा कि हमें पेड़-पौधों को अपनी संतान की भांति समझना चाहिए। मौके पर जिला सचिव राजकुमार, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, आशीष पाल, मंचूरी ग्राम सरपंच अजीत, अक्षय सोनी, पीयूष, कपिल कश्यप ने पौधारोपण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed