फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   PKR Jain School Management Committee election today, decision will come on 21 seats

पीकेआर जैन स्कूल मैनेजमेंट कमेटी चुनाव आज, 21 सीट पर आएगा फैसला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
PKR Jain School Management Committee election today, decision will come on 21 seats
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। पीकेआर जैन स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के आज चुनाव होंगे। सुबह 8 बजे से चुनाव डालने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जो कि शाम साढ़े 4 बजे तक जारी रहेगी। इसके तुरंत बाद ही वोटों की गिनती की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी और देर शाम को परिणाम की घोषणा होगी।
चुनाव प्रक्रिया से पहले सभी उम्मीदवार कुल 651 सदस्यों से अपने पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे हैं। इससे कि चुनावों में उनकी ही जीत हो। इस दौरान 6 मुख्य पदों सहित 15 कार्यकारी सदस्यों के पदों के लिए चुनाव होगा। चुनाव में प्रधान पद के लिए धर्मपाल जैन व गुलशन कुमार जैन के बीच मुकाबला है। इसमें धर्मपाल जैन पिछली बार के प्रधान भी रह चुके हैं। इस बार उन्होंने दोबारा से प्रधानपद के लिए दावेदारी रखी है। चुनाव अधिकारी रोहित कुमार जैन ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो। इसके लिए उनकी ओर से पूरी व्यवस्था कर ली गई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस बार चुनाव हमेशा की तरह शांतिपूर्ण तरीके व कोरोना नियमों का पालन करते हुए ही होगा।
विज्ञापन

किस पद पर कौन हैं प्रत्याशी
प्रधान धर्मपाल जैन व गुलशन कुमार जैन, उप प्रधान के लिए संजय जैन व संजीत जैन, सचिव के लिए संजीव जैन व योगेश जैन, संयुक्त सचिव के लिए अमन जैन व आशीष जैन, कोषाध्यक्ष के लिए भविक जैन व पंकज जैन, प्रबंधक के लिए अशोक कुमार जैन व गौरव जैन मैदान में है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में अमृत लाल जैन, अशोक कुमार जैन, भारत भूषण जैन, दीपक जैन, दीपक जैन, दिनेश जैन, दिनेश जैन, गौरव जैन, गौरव जैन, हर्ष जैन, हेमंत जेन, महेश कुमार जैन, मनीष कुमार जैन, मनीष जैन, मनीष कुमार जैन, नितिन जैन, पंकेश जैन, पीयूष जैन, प्रेम भूषण जैन, पुलकीत जैन, पुनीत जैन, रजत जैन, राकेश जैन, राकेश जैन, रिषभ जैन, संजय जैन, शलेष जैन, सुनीत जैन, वरुण जैन, वरुण जैन व वासू जैन के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed