{"_id":"67d5e9603387150808002e18","slug":"pitbull-bites-6-year-old-boy-on-the-ear-karnal-news-c-18-knl1008-602372-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पिटबुल ने छह वर्ष के बच्चे को कान पर काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पिटबुल ने छह वर्ष के बच्चे को कान पर काटा
Sun, 16 Mar 2025 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 16 Mar 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/कुंजपुरा। सर्फाबाद माजरा गांव में पिटबुल कुत्ते ने गली से जा रहे छह वर्षीय बच्चे को काट लिया। आरोप है कि शिकायत पर कुत्ते के मालिक ने परिजनों के साथ मिलकर बच्चे के पिता से मारपीट की। पीड़ित बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कुत्ते के मालिक सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत में सर्फाबाद माजरा गांव निवासी रवि प्रकाश ने बताया कि उनके पड़ोसी संजू ने पिटबुल कुत्ता पाल रखा है। वह कुत्ता खुला छोड़कर रखते हैं। उसका बेटा विहान जब संजू के घर के सामने से गुजरने लगा तो कुत्ते ने उसके बेटे पर हमला कर दिया। उसके कान पर काट लिया। बेटे की रोने की आवाज सुनकर आस पास के लोगों मौके पर पहुंच गए और उन्होंने उसके बेटे को कुत्ते से छुड़वाया।
इसके बाद वह बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में लेकर गया। घटना के बाद वह शिकायत करने पड़ोसी संजू के घर गया। वहां संजू उसके भाई काला व संजू के छोटे लड़के ने उसके साथ मारपीट कर की। पीड़ित व ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि पिटबुल कुत्ते के रखने पर पाबंदी लगाने के साथ-साथ किसी भी पालतू कुत्ते को खुला छोड़ने पर भी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।