फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Pitbull attacked the farmer, bleeding many places including genitals

Karnal News: पिटबुल ने किसान पर किया हमला, गुप्तांग सहित कई जगह काटकर किया लहूलुहान

Fri, 14 Apr 2023 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 14 Apr 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Pitbull attacked the farmer, bleeding many places including genitals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल (घरौंडा)। खंड घरौंडा के गांव बिजाना में बृहस्पतिवार को किसान पर लावारिस पिटबुल कुत्ते ने अचानक हमला बोल दिया। इस दौरान किसान के गुप्तांग सहित कई जगह काटकर लहूलुहान कर दिया। किसान की चीख पुकार के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने लाठी डंडों से पीटकर कुत्ते को मार डाला। इसके बाद उसे दफना दिया गया, हालांकि पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई। दूसरी ओर जख्मी हालत में किसान को नजदीक के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। किसान की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गांव बिजना निवासी किसान करण शर्मा बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे अपने काम से कहीं जा रहा था। इसी दौरान खेत में एक मशीन के नीचे पिटबुल कुत्ता बैठा था। करण शर्मा के गुजरते ही उसने अचानक हमला बोल दिया। इससे किसान वहीं गिर गया। इसके बाद पिटबुल कुत्ता उसे घसीटता हुआ करीब 50 मीटर तक ले गया। किसान ने खुद को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहा। किसान के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास से ग्रामीण दौड़े तो पिटबुल ने उन पर भी हमला करने का प्रयास किया। इस पर कुछ ग्रामीण लाठी और डंडे लेकर आए। उन्होंने पिटबुल पर लाठी-डंडे बरसाए। फिर ग्रामीणों ने पिटबुल के मुंह में कपड़ा डालकर किसी तरह उसका मुंह खोला और बड़ी मुश्किल से किसान को छुड़वाया। घायल किसान को लहूलुहान हालत में घरौंडा स्थित सरकारी अस्पताल लाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल रेफर कर दिया, जहां किसान का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि पिटबुल कुत्ते की मौत हो गई है, जिसे दफना दिया गया है।
विज्ञापन

कपड़ा डाल कर खोला पिटबुल का मुंह

काफी कोशिश करने के बाद भी जब पिटबुल ने युवक के प्राइवेट पार्ट को नहीं छोड़ा तो उसने पास में पड़े कपड़े को कुत्ते के मुंह में डाला और बड़ी मशक्कत के बाद खुद को कुत्ते से छुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन से गांव में घूम रहा था पिटबुल, दो दिन पहले भी किया था हमला
ग्रामीणों ने बताया कि किसी ने पिटबुल डॉग को गांव के बाहर छोड़ दिया था। करीब पांच दिन से वह गांव में घूम रहा था। इससे दो दिन पहले भी उसने दो ग्रामीणों पर हमला किया था। गनीमत रही कि वो बाल-बाल बच गए थे।
- सीमा विवाद में फंसा मामला, पुलिस बोली नहीं मिली शिकायत
पिटबुल कुत्ते के काटने का मामला सीमा विवाद में फंसा रहा। घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मामला उनके क्षेत्र का नहीं है, उनके पास कोई शिकायत भी नहीं है। वहीं सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि इस तरह की कोई जानकारी नहीं हैं। शिकायत भी नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर ही कुछ कहा जा सकेगा।

पहले भी पिटबुल ने बच्ची का नोचा था मुंह
दिसंबर 2022 में शिव कॉलोनी में नौ वर्षीय बालिका का मुंह पिटबुल कुत्ते ने नोच दिया था। गुस्साए परिजनों ने पिटबुल को पीट पीटकर मार डाला था। वहीं पिटबुल के मालिक के खिलाफ परिजनों ने केस भी दर्ज कराया था।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed