{"_id":"666102c85bf674c9120a0016","slug":"pillars-fell-due-to-rain-and-storm-power-outage-karnal-news-c-18-knl1008-404686-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बारिश और अंधड़ से गिरे खंभे, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बारिश और अंधड़ से गिरे खंभे, बिजली गुल
विज्ञापन
- दिनभर गर्मी के बाद दोपहर तीन बजे फिर रात को बदला मौसम का मिजाज
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। देर रात बारिश के साथ आए अंधड़ के कारण कई इलाकों में बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर गिर गए जिससे कई इलाकों की बत्ती गुल हो गई। बिजली निगम व वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 12 खंभे व 38 पेड़ गिरे हैं। इस कारण पुराने शहर के सर्राफाबाद माजरा व रंबा फीडर, नेवल, इंद्री व नीलोखेड़ी सब स्टेशनों के फीडरों से आपूर्ति होने वाली बिजली गुल हो गई।
इधर, प्रचंड गर्मी व लगातार तापमान बढ़ने से लगातार बिजली उपकरण चलने से लाइनों पर लोड बढ़ जाता है, इस कारण से बिजली के ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने व लाइनों की ट्रिपिंग की भी समस्या आ रही है। जिस कारण लोग बिजली कटों से परेशान हैं।
प्रतिदिन शिकायतों का आंकड़ा 500 के पार
जिले में बिजली शिकायतों का प्रतिदिन का आंकड़ा 500 पार हो गया है। घरों में सरकारी कार्यालयों में फालतू बिजली उपकरणों का इस्तेमाल हो रहा है। यदि इस पर अंकुश लग जाए तो बिजली के अतिरिक्त कटों व ट्रिपिंग से निजात मिल सकती है। घरों में लोड बढ़ने से यदि एक भी तार जलती है तो वह और घरों के तार को भी जला देती है। निगम कर्मचारियों द्वारा बिजली से चलने वाले लाइटों को दिन में 11 बजे बंद किया जाता है।
विज्ञापन
प्रतिवर्ष बिजली खपत का ब्योरा
वर्ष लोड किलोवाट
2020 1891108
2021 1966866
2022 2052895
2023 2184048
2024 2206666
बिजली की 11 व 33 केवी लाइनों में हो रही ट्रिपिंग
एक ही समय में ज्यादा उपकरण इस्तेमाल होने पर बिजली लाइनों पर अतिरिक्त लोड बढ़ जाता है। इस कारण से बिजली की 11 व 33 केवी लाइनों में ट्रिपिंग हो जाती है। यदि लोड अधिक बढ़ने पर यह ट्रिपिंग नहीं हो तो बिजली लाइनों में बडा फाल्ट भी आ सकता है। जिले में पिछले 24 घंटों में 242 बार लाइन ट्रिपिंग हुई है।
बिजली निगम कर्मचारियों की ओर से उपभोक्ताओं की शिकायतों का निपटान 24 घंटे में किया जाता है। इस बार गर्मी में लगातार बढ़ रहे तापमान से एसी व कूलर ज्यादा उपयोग में लाए जा रहे हैं। इस कारण से बिजली का लोड लगातार बढ़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए सब स्टेशनों पर रात के समय में भी उपमंडल अभियंताओं की ड्यूटी रहती है। सभी उपमंडल अभियंता अपने-अपने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से बिजली उपकरण बेवजह न चलाने तथा एसी का जरूरत पड़ने पर ही उपयोग करने की सलाह दे रहे हैं।
- कशिक मान, अधीक्षक अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, करनाल