{"_id":"6605e6153e6db289af0bef94","slug":"picture-of-government-school-of-balana-village-changed-in-two-years-karnal-news-c-36-1-amb1003-120606-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बलाना गांव के राजकीय स्कूल की दो साल में बदली तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बलाना गांव के राजकीय स्कूल की दो साल में बदली तस्वीर
विज्ञापन
-पहले स्कूल में जमा रहती थी गंदगी, गंदा पानी भी स्कूल में जमा होने से होती थी परेशानी
ग्रामीणों ने अब मिट्टी की भरत डलवाकर की सफाई, कई कमरों को भी ऊंचा उठाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। बलाना गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की तस्वीर दो साल में बदल गई है। पहले जहां स्कूल में गंदगी होती थी और बरसाती पानी भी कई दिनों तक जमा रहता था, मगर अब स्कूल में हर तरफ सफाई नजर आती है। गेट से लेकर कमरों तक स्कूल में काफी बदलाव किया गया है। ये बदलाव स्कूल प्रधानाचार्य कंवलजीत कौर, स्टाफ और ग्रामीणों के सहयोग से हुआ है।
प्रधानाचार्य कंवलजीत कौर ने स्कूल के सुधार के लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपील की। इसके बाद शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में स्कूल में सौंदर्यीकरण को लेकर कार्य करवाया गया। स्कूल में चारदिवारी ऊंची करवाने से लेकर कमरों और स्कूल प्रांगण में मिट्टी का भरत भी डलवाया गया। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने भी स्कूल प्रधानाचार्य कंवलजीत कौर के प्रयासों की सराहना की। स्कूल प्रधानाचार्य कंवलजीत कौर ने बताया कि ग्राम पंचायत और समाजसेवी लोगों की सहायता से स्कूल की तस्वीर बदली गई है। सरपंच सुमन ने भी स्कूल के सुधार के लिए काफी प्रयास किए और गांव के नंबरदारों ने स्कूल में भरत के लिए मिट्टी डलवाने में सहयोग किया। इसके साथ ही कई समाजसेवियों ने भी उनके आह्वान पर सहयोग किया। स्कूल में जहां पहले बरसाती पानी जमा रहता था। हर तरफ गंदगी थी। चारदीवारी कम ऊंची व टूटी पड़ी थी। अब चारदीवारी को नए सिरे से बनाया गया है। स्कूल में पेंट किया गया है। स्कूल के गेट से अंदर जाते ही झंडे लगे हुए हैं और गेट से लेकर प्रधानाचार्य कार्यालय तक मिट्टी डालकर भरत डाला गया है और इंटरलाॅकिंग टाइल लगाई गई हैं। स्कूल में किचन गार्डन भी बनाया गया है। इसके अलावा स्कूल में पीने के पानी के लिए तीन कूलर भी नए लगाए गए हैं। ये कूलर रोटरी क्लब डायमंड, समाजसेवी प्रीतपाल अंटाल और जिला परिषद ने लगाए हैं। वहीं, शिक्षा विभाग ने चाहरदिवारी के लिए 12.15 लाख और कमरों के लिए 2.50 लाख की ग्रांट दी थी।
स्कूल के कमरों और बरामदे को भी चमकाया
राजकीय स्कूल में फाइन आर्ट विषय भी पढ़ाया जा रहा है। स्कूल अध्यापक ने विद्यार्थियों की मदद से स्कूल को चमकाया है। स्कूल में कई जगहों पर पेटिंग, पोस्टर और फाइन आर्ट की विभिन्न कलाकृतियां प्रदर्शित की गई है। स्कूल प्रधानाचार्य ने फाइन आर्ट शिक्षक की सराहना की। स्कूल में करीब 400 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। यह स्कूल छठी से 12वीं तक है।